पूर्व विधायक नीलम करवरिया के अंतिम दर्शन को यमुनापार में उमड़ा सैलाब 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नैनी/कोरांव, बारा, अमृत विचार: यमुनापार मेजा विधानसभा से पूर्व विधायक रहीं नीलम करवरिया का हैदराबाद के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान निधन से प्रयागराज सहित यमुनापार व समूचे उत्तर प्रदेश के भाजपाइयों एवं आम जनमानस में शोक की लहर है। शुक्रवार शाम लखनपुर, मेजा में उनका पार्थिव शरीर पहुंचा। वहां भारी भीड़ उनके अंतिम दर्शन को मौजूद थी।

वहीं  बारा क्षेत्र में भी पूर्व विधायक नीलम करवरिया के निधन पर भाजपाइयों एवं समाजसेवियों ने शोक जताया है। भाजपा जिलाध्यक्ष विनोद प्रजापति ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा आज हमने अपने ऐसे मार्गदर्शक संरक्षण नेता को खो दिया। काशी क्षेत्र महामंत्री व जिला प्रभारी सुशील त्रिपाठी ने भी गहरा दुःख व्यक्त करते हुए कहा आज प्रयागराज ने जनप्रिय नेता खो दिया है।

पूर्व जिलाध्यक्ष विभवनाथ भारती ने कहा ऐसा लोकप्रिय नेता और सहीं मार्ग दिखाने और सहयोग करने वाला अभिभावक को मैंने खो दिया। विधायक करछना पियूष रंजन निषाद, विधायक कोरांव राजमणि कोल, विधायक बारा डाँ. वाचस्पति, सूर्यकांत शुक्ला, अशोक मिश्र, विनय शुक्ला, दिवाकर त्रिपाठी, दीपक केसरवानी, विकास चन्द्र शुक्ल, महेंद्र कुमार शुक्ला, गिरीश कुमार चतुर्वेदी, रिषि मोदनवाल, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष शोभनारायण द्धिवेदी, त्रिवेणी प्रसाद पांडेय,जय सिंह पटेल, संतोष त्रिपाठी, राजेश शुक्ला, पुष्पराज सिंह पटेल, प्रकाश शुक्ला प्रचंड, कमलेश त्रिपाठी, शिवराम परिहार, मनोज गुप्ता, सतीश विश्वकर्मा, मिथिलेश पांडेय, प्रदीप कुमार मिश्र,गिरीश कुमार चतुर्वेदी, जितेन्द्र शुक्ला आदि ने गहरा शोक व्यक्त किया है।

संबंधित समाचार