बहराइच: तेंदुए ने किसान पर किया हमला, खेत में मिला क्षत विक्षत शव...गांव में दहशत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

खेत में पड़ा रहा किसान का शव, कुछ देर बाद हुई परिजनों को हुई जानकारी

बहराइच, अमृत विचार। ककरहा रेंज के के जंगल से सटे धर्मपुर बेझा गांव निवासी एक किसान रविवार को खेत की रखवाली के लिए गए थे। वहीं पर जंगल से आए तेंदुआ ने किसान पर हमला कर मार डाला। खेत से किसान का शव क्षत विक्षत हालत में बरामद हुआ है। सूचना रेंज कार्यालय में दी गई है। समाचार लिखे जाने तक कोई भी वन कर्मी मौके पर नहीं पहुंचा है।

कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के ककरहा रेंज के कोतवाली मुर्तिहा अंतर्गत धर्मपुर बेझा गांव निवासी कंधई (40) जगजीवन का घर के निकट खेत है। रविवार को किसान अपने खेत के निकट रखवाली कर रहा था। इसके बाद वह बाग में कुछ काम करने लगे। तभी जंगल से निकल कर तेंदुआ आ गया। दोपहर में एक बजे के आसपास तेंदुआ ने किसान पर हमला कर मार डाला।

WhatsApp Image 2024-09-29 at 15.54.21_78389264

कुछ देर बाद परिवार के लोग तलाश करते हुए पहुंचे तो क्षत विक्षत शव देखा। इस पर सभी रोने लगे। सूचना रेंज कार्यालय में दी गई है। लेकिन कोई भी वन कर्मी मौके पर नहीं पहुंचा है। इस मामले में वन क्षेत्राधिकारी डीपी कनौजिया से बात की गई तो उन्होंने बताया कि वह लखनऊ मीटिंग में है। वन दरोगा अशोक श्रीवास्तव से बात की गई तो वह उर्रा वन चौकी में मिले। उन्होंने कहा कि मौके पर जा रहे हैं। पुलिस मौके पर पहुंच गई है।

ये भी पढ़ें- बहराइच: साइकिल से पूर्णागिरी के लिए रवाना हुए भक्त, विधायक प्रतिनिधि ने दिखाई झंडी

संबंधित समाचार