हल्द्वानी:पुरानी मुद्रा के शौकीन को जालसाजों ने लगाई लाखों की चपत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पुराने सिक्कों की कीमत डेढ़ करोड़ बताकर ऐंठे 4.63 लाख रुपये

हल्द्वानी,अमृत विचार। पुरानी मुद्रा के शौकीन को जालसाजों ने अपना शिकार बना लिया। पीड़ित के पास मौजूद पुरानी मुद्रा को बड़ी कीमत पर खरीदने का झांसा देकर जालसाजों ने उनसे चार लाख 63 हजार रुपये हड़प लिए। पीड़ित ने साइबर थाना पंतनगर में मुकदमा दर्ज कराया। अब इस मामले की जांच हल्द्वानी कोतवाली पुलिस कर रही है। 

सिविल लाइंस भोटियापड़ाव निवासी हरप्रीत सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में लिखा, इसी माह पांच सितंबर को उन्होंने फेसबुक पर पुरानी मुद्रा खरीदने का विज्ञापन देखा। विज्ञापन में दिए नंबर पर उन्होंने फोन किया और बताया कि उनके पास पुरानी मुद्रा है, जिसे वह बेचना चाहते हैं। जालसाज ने हरप्रीत से उनके पास मौजूद मुद्रा की फोटो भेजने को कहा। हरप्रीत ने ऐसा ही किया। जालसाज ने फोटो देखने के बाद हरप्रीत से कहाकि वह उनके पास मौजूद पुरानी मुद्रा के बदले डेढ़ करोड़ रुपये दे सकते हैं। इतनी बड़ी रकम सुनकर हरप्रीत खुश हो गए। इसके बाद जालसाज जो कहता गया, हरप्रीत करते गए। जालसाज ने हरप्रीत से पंजीकरण कराया। छह सितंबर को पंजीकरण के नाम पर पहला ट्रांजेक्शन कराया। इसके बाद अलग-अलग तरह के टैक्स बताकर 14 सितंबर तक 4,63,000 रूपये ठग लिए। जालसाज ने जब और पैसे मांगे तो हरप्रीत ने अपने दोस्त से उधार मांगे। दोस्त ने वजह पूछी तो ठगी का खुलासा हुआ। सीओ सिटी नितिन लोहनी ने बताया कि मामले की जांच कोतवाली में ट्रांसफर हुई है। मामले में तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कांवड़ यात्रा को लेकर लखनऊ में सख्ती, मुख्य मार्गों पर बंद रहेंगी नॉनवेज की दुकानें; FSDA करेगा खाद्य पदार्थों की जांच
CJP Protest: CJP का रुख बरकरार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से कम कुछ स्वीकार नहीं, जानें CJP के प्रदर्शन पर क्या बोले RSS नेता इंद्रेश कुमार
लखनऊ में भोजपुरी अभिनेत्री ने दर्ज कराया साइबर फ्रॉड का केस, बेटी की AI से अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप 
हरदोई सड़क हादसा: तेज रफ्तार बनी जानलेवा, पेड़ से टकराई बाइक; किसान की दर्दनाक मौत
Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा