गुरु हनुमान अखाड़े को साई ने फिर से लिया गोद
नई दिल्ली। गुरु हनुमान अखाड़े के संचालक और द्रोणाचार्य अवार्डी महासिंह राव के अथक प्रयासों से भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) ने इस ऐतिहासिक अखाड़े को दो साल के अंतराल के बाद फिर से गोद ले लिया है। महासिंह ने साई द्वारा इस अखाड़े को फिर से अपनाये जाने ख़ुशी व्यक्त करते हुए साई के महानिदेशक …
नई दिल्ली। गुरु हनुमान अखाड़े के संचालक और द्रोणाचार्य अवार्डी महासिंह राव के अथक प्रयासों से भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) ने इस ऐतिहासिक अखाड़े को दो साल के अंतराल के बाद फिर से गोद ले लिया है।
महासिंह ने साई द्वारा इस अखाड़े को फिर से अपनाये जाने ख़ुशी व्यक्त करते हुए साई के महानिदेशक संदीप प्रधान का आभार व्यक्त किया। द्रोणाचार्य अवार्डी कोच ने कहा कि अखाड़ा तो चल रहा था लेकिन साई द्वारा इसे फिर से अपनाये जाने से गुरु हनुमान अखाड़े में नयी जान आएगी और यह अखाड़ा फिर से नयी ऊंचाइयों को छुएगा।
भारतीय कुश्ती के पितामह रहे गुरु हनुमान के इस अखाड़े ने देश को 17 अर्जुन अवार्डी, तीन पद्मश्री, एक पद्मभूषण और छह द्रोणाचार्य के अलावा सुदेश, प्रेमनाथ, सतपाल, करतार, जगमिंदर जैसे ओलंपियन और सैकड़ों अंतर्राष्ट्रीय पहलवान दिए हैं जिन्होंने अपनी उपलब्धियों से देश को गौरवान्वित किया है।
