अयोध्या : व्यापारियों से मिले स्वतंत्र देव सिंह, भाजपा का बनाया सदस्य

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या, अमृत विचार : प्रदेश के जल संसाधन मंत्री स्वतन्त्र देव सिंह गुरुवार को अयोध्या दौरे पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने माल ऑफ अवध नहरबाग में व्यापारियों से मुलाकात की उनकी समस्याओं से रूबरू हुए। इस मौके पर व्यापारी नेता नीरज जायसवाल ने नजूल की जमीनों से सम्बन्धित समस्याओं से अवगत कराया। मंत्री ने समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा व्यापारी समाज के साथ सदैव खड़ी हुई है। 
  इस अवसर पर जल संसाधन मंत्री ने माल आफ अवध के निदेशक शान्तनु सिंह व प्रभारी ओमेन्द्र सिंह को भाजपा में शामिल कर अनलाइन सदस्य बनाया। उन्होने कहा कि ऐसे लोगों के भाजपा में शामिल होने से अयोध्या में नौजवानों के बीच मजबूती के साथ-साथ लोकप्रियता बढ़ेगी। इस मौके पर माल आफॅ अवध के प्रबन्ध निदेशक अतुल कुमार सिंह, विधायक रुदौली रामचन्दर यादव, नगर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि  आलोक सिंह (रोहित), महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव, भाजपा नेता  शिवेन्द्र प्रताप सिंह, क्षेत्रीय संगठन मंत्री  विजय प्रताप सिंह, व्यापारी नेता चन्दर गुप्ता,  आशीष अग्रवाल, संजय सावलानी, नारायण दास,  सुरेन्द्र सिंह गाँधी, सरदार जसवीर सिंह आदि अनेक लोग मौजूद रहे।

संबंधित समाचार