बरेली: 15 साल पुराने 530 वाहनों के पंजीकरण निरस्त

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। तेजी से बढ़ते प्रदूषण के मद्देनजर परिवहन विभाग ने 15 साल पुराने वाहनों का पंजीकरण रद्द कर दिया है। विभाग ने इन सभी वाहनों के मालिकों को नोटिस भी जारी किया है। इसके अलावा जिन वाहनों का फिटनेस नहीं है, उनके पंजीकरण के निलंबन की भी तैयारी है। अब यह वाहन पूरी …

बरेली, अमृत विचार। तेजी से बढ़ते प्रदूषण के मद्देनजर परिवहन विभाग ने 15 साल पुराने वाहनों का पंजीकरण रद्द कर दिया है। विभाग ने इन सभी वाहनों के मालिकों को नोटिस भी जारी किया है। इसके अलावा जिन वाहनों का फिटनेस नहीं है, उनके पंजीकरण के निलंबन की भी तैयारी है। अब यह वाहन पूरी तरह से गैर कानूनी हो गए हैं। इसके अलावा ऐसे और वाहनों को चिह्नित किया जा रहा है जिनके सड़क पर चलने से प्रदूषण फैलने का खतरा है।


दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण के बीच यूपी में भी इसका असर बढ़ रहा है। इससे निपटने के लिए अब परिवहन विभाग में भी तैयारी तेज हो गई है। सड़कों पर फर्राटा भरने वाले ऐसे वाहन जो 15 साल पुराने हैं उन्हें हटाने की प्रक्रिया शुरू की गई है। इसके तहत विभाग ने 530 वाहनों के पंजीयन स्थाई तौर पर निरस्त किये हैं। गौरतलब है बीते दिनों 64155 ऐसे वाहनों के पंजीयन अस्थाई तौर पर निलंबित किए गए थे।

इनमें से 13073 वाहन स्वामियों ने पंजीकरण का रिन्यूअल करा लिया। अन्य संचालकों ने नोटिस के बावजूद कोई सूचना नहीं दी। पड़ताल के लिए इन वाहन स्वामियों के घर पर टीम भी भेजी गई मगर ज्यादातर पतों पर वाहन स्वामी मौजूद नहीं मिले। शुरुआती कार्रवाई करते हुए ऐसे 530 वाहनों का नंबर इस माह निरस्त कर दिया गया है।

निरस्त किए गए पंजीयन में बाइक, स्कूटर और कार शामिल हैं। इसके साथ ही नियमित तौर पर पंजीकरण निरस्त करने की कार्रवाई शुरू की गई है। इसके तहत रजिस्ट्रेशन वैधता के आधार पर वाहनों के पंजीकरण निरस्त किए जाएंगे।

संबंधित समाचार