लखीमपुर खीरी : चाकू के नोक पर किशोरी से युवक ने किया दुष्कर्म, हालत गंभीर

Amrit Vichar Network
Edited By Pradeep Kumar
On

पीड़ित किशोरी का लखनऊ के एक निजी अस्पताल में चल रहा उपचार

लखीमपुर खीरी, अमृत विचार। सदर कोतवाली के एक गांव निवासी 11 वर्षीय किशोरी को एक युवक ने दबोच लिया। चाकू के बल पर दुष्कर्म कर मौके से भाग निकला। किसी तरह से किशोरी बदहवास हालत में घर पहुंची। उसकी हालत देख परिवार के लोगों के होश उड़ गए। आनन-फानन में किशोरी को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन सुधार न होने पर परिजन उसे लखनऊ ले गए, जहां उसका एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सदर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की किशोरी शाम को अपने घर से कुछ दूरी पर थी। इसी बीच गांव का ही अरशद अली वहां पहुंच गया। उसने मौका पाकर किशोरी को दबोच लिया और उसे उठा ले गया। चाकू के बल पर उसने दुष्कर्म किया। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। आरोपी पीड़ित किशोरी को मौके पर छोड़कर भाग गया। किशोरी किसी तरह से बदहवास हालत में घर पहुंची। उसकी हालत देख परिवार के लोग आवाक रह गए। हालत अधिक खराब देखकर परिवार वालो किशोरी को अस्पताल ले गए और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया, लेकिन तहरीर मिलने के बाद भी रिपोर्ट दर्ज नहीं की। इधर पीड़िता की हालत और अधिक बिगड़ गई। यह देख उसे परिवार के लोग लखनऊ ले गए और एक अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां पर उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। इधर मामला मीडिया में सुखिर्यों में आने पर पुलिस हरकत में आ गई और आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अपराध इंस्पेक्टर हरिप्रकाश यादव ने बताया कि पीड़ित परिजनों की ओर से तहरीर मिली थी। जिसके आधार पर दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

संबंधित समाचार