कुंदरकी में किशोर की गला रेत कर हत्या

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद,अमृत विचार। कुंदरकी में किशोर की गला रेतकर हत्या होने के बाद सनसनी फैल गई। किशोर का शव बाईपास तीन नंबर ट्यूबेल के पास खेत से बरामद हुआ। सूचना के बाद घटनास्थल पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम डॉग स्क्वायड के साथ पहुंचीं। पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। …

मुरादाबाद,अमृत विचार। कुंदरकी में किशोर की गला रेतकर हत्या होने के बाद सनसनी फैल गई। किशोर का शव बाईपास तीन नंबर ट्यूबेल के पास खेत से बरामद हुआ। सूचना के बाद घटनास्थल पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम डॉग स्क्वायड के साथ पहुंचीं। पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

कुंदरकी में किशोर की हत्या की सूचना मिलने के बाद देखते ही देखते घटनास्थल पर भारी भीड़ जमा हो गई। किशोर की पहचान 15 वर्षीय शेर मोहम्मद पुत्र मुस्तकीम के रूप में हुई। वह ग्राम ढकिया जुम्मा का रहने वाला था। बताया जा रहा है कि किशोर गांव के ही इंडियन पब्लिक स्कूल में कक्षा 10 का छात्र था। इसके अलावा वह नगर कुंदरकी में एक इलेक्ट्रिशियन की दुकान पर भी कई वर्षों से काम सीख रहा था। बुधवार को भी वह इलेक्ट्रिशियन की दुकान पर गया था।

बताया जा रहा है कि वह दुकान से दोपहर 3:00 बजे से गायब हो गया। मृतक के पिता की तहरीर पर है पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। किशोर के पिता मुस्तकीम ने बताया कि उनकी गांव के ही एक परिवार से रंजिश चल रही है। उन्हीं लोगों ने इस हत्याकांड को अंजाम दिया है। मृतक के पिता ने बताया की उनका पुत्र शेर मोहम्मद 4 नवंबर की सुबह रोजाना की तरह 8 बजे इलेक्ट्रिशियन की दुकान पर काम सीखने गया था।

शाम 7 बजे शेर मोहम्मद के उस्ताद भूरा ने फोन पर सूचना दी कि उनका बेटा दुकान पर नहीं है। उसके बाद घबराकर उन्होंने परिवार वालों को इकट्ठा किया। परिवार वालों के साथ मिलकर बुधवार की रात 2:00 बजे तक किशोर को तलाश किया। लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला।

मुस्तकीम ने आगे बताया किपरिवार के नसीम पुत्र मोबीन, सलीम पुत्र जुम्मा निवासी ग्राम ढकिया जुम्मा ने 5 नवंबर की सुबह उनको सूचना दी कि जब वे दोनों बुधवार की रात 4 बजे शेर मोहम्मद को तलाश करते हुए कुंदरकी बाईपास की तरफ निकले तो वहां बाग की तरफ से चीखने चिल्लाने की आवाज आ रही थी।

उन्होंने वहां जाकर टार्च से देखा तो इसरार पुत्र रज्जाक और उसका भाई शराफत व मुस्ताक पुत्र शराफत निवासी ग्राम ढकिया जुम्मा और बिलाल निवासी नयागांव हरथला मुरादाबाद उसके पुत्र को पकड़े हुए थे। मौके पर दो अन्य व्यक्ति भी मौजूद थे।

आरोपियों ने ललकारने पर दोनों जान से मारने की नियत से उनके पीछे दौड़ पड़े। वे दोनों अपनी जान बचाने के लिए जंगल में भाग गए। बृहस्पतिवार की सुबह गांव पहुंचकर सारी घटना से उनको अवगत कराया लेकिन तब तक शेर मोहम्मद की मृत्यु हो चुकी थी। घटना से गांव में अफरा तफरी मची हुई है। हत्यारोपी घर छोड़कर फरार हो गए हैं। वहीं छात्र की निर्मम हत्या की सूचना पर बिलारी क्षेत्र की अधिकारी सलोनी अग्रवाल, एसपी देहात विद्यासागर, पुलिस कप्तान प्रभाकर चौधरी आदि अधिकारी भी मौके पर पहुंचे।

संबंधित समाचार