नानकमत्ता: किशोरी से दुराचार...पीड़िता की मां ने कराई शिकायत दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नानकमत्ता, अमृत विचार। किशोरी से दुराचार का मामला प्रकाश में आया है। मामला ऊधमसिंह नगर जिले के नानकमत्ता क्षेत्र का है। आरोप है कि युवक किशोरी को प्रेम जाल में फंसा कर शादी का झांसा दिया और लंबे समय तक शारीरिक शोषण करता रहा। पीड़िता की मां की शिकायत के आधार पर पुलिस ने पॉस्को एक्ट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।थाना क्षेत्र निवासी एक महिला ने पुलिस को तहरीर सौंपकर बताया कि उसकी नाबालिग बेटी को एक युवक ने प्रेमजाल में फंसा लिया। 

आरोपी शादी का झांसा देकर डेढ़ वर्ष से उसका शारीरिक शोषण कर रहा था। आरोपी ने उनकी पुत्री को परिवार या किसी और को बताने पर जान से मारने की धमकी दी थी। इससे भयभीत होकर बेटी गुमसुम रहने लगी। पूछने पर उसने पूरी घटना बता दी। महिला की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी करन सिंह के विरुद्ध दुष्कर्म व पॉक्सो अधिनियम में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस का कहना है कि मामले की गहनता से छानबीन की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें - देहरादून: 10 नवंबर को निकाय चुनाव की अधिसूचना होगी जारी

संबंधित समाचार