लखीमपुर खीरी:नकब लगाकर नकदी-जेवर समेत तीन लाख के माल पर चोरों ने किया हाथ साफ 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

तहरीर देने के बाद भी पुलिस ने नहीं लिखी रिपोर्ट 

लखीमपुर खीरी,अमृत विचार। कोतवाली मैगलगंज क्षेत्र के गांव पटना में शनिवार की रात चोरों ने एक मकान पर धावा बोल दिया। नकब लगाकर घर में घुसे चोर 20 हजार रुपये की नकदी समेत करीब तीन लाख के जेवर चोरी कर ले गए। पीड़ित ने घटना की तहरीर पुलिस को दी, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। 


गांव पटना निवासी प्रमोद दीक्षित ने बताया कि रोज की तरह वह घर में ही परिवार समेत सो रहे थे। रात में किसी समय चोरों ने मकान की दीवार में नकब लगा दी और घर के अंदर घुस आए। चोरों ने कमरे के अंदर रखी सेफ और बक्सों को तोड़ दिया। उसमें रखे 20 हजार रुपये नकद और करीब ढाई लाख से अधिक कीमत के सोने-चांदी के जेवर चोरी कर ले गए। घटना की जानकारी सुबह हुई। चोरी की वारदात से गांव में सनसनी फैल गई। तमाम लोगों की भीड़ मौके पर लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। पीड़ित ने चोरी की तहरीर पुलिस को दी है, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। 

संबंधित समाचार