बहराइच: खेत जा रहे मदरसा छात्रों पर तेंदुए ने किया हमला, CHC में कराया गया भर्ती

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बिछिया/बहराइच, अमृत विचार। मदरसा से खेत जा रहे छात्रों पर रविवार को तेंदुआ ने हमला कर घायल कर दिया। किशोरों के शोर मचाने पर तेंदुआ जंगल की ओर गया। दोनों घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। मौसम में परिवर्तन के साथ ही जंगली जीवों का हमला भी बढ़ने लगा है।

6

वन विभाग इस पर अंकुश के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठा रहा है। रविवार को सुजौली थाना क्षेत्र के ग्राम चफरिया नयापुरवा निवासी शादाब (12) पुत्र मुबारक और आयरन पुत्र युनुस मदरसा से खेत को जा रहे थे। तभी रास्ते में गन्ने के खेत से निकले तेंदुए ने दोनों पर हमला कर दिया। जमीन पर गिरे किशोरों ने शोर मचाया। कुछ ही देर में अन्य लोग आ गए।

सूचना पर उप निरीक्षक शंकर सिंह, रविशंकर, सिपाही अमरजीत, वन दरोगा राघवेंद्र सिंह, मोहम्मद उमर, विकास राजपूत समेत अन्य पहुंचे। सभी ने एम्बुलेंस से पीएचसी सुजौली पहुंचाया। यहां हालत गंभीर होने पर सीएचसी मोतीपुर रेफर कर दिया गया है। गांव के लोगों ने तेंदुआ पकड़ने के लिए पिंजड़ा लगवाने की मांग की है।

ये भी पढे़ं : 14 साल बाद भोजपुरी सिनेमा में कमबैक करेंगी उपासना सिंह, ये कलाकार बिखेरेंगे अपनी अदाकारी का जादू

संबंधित समाचार