शाकिब पर से हटा प्रतिबंध, फिटनेस टेस्ट में लेंगे भाग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

ढाका। बांग्लादेश के अनुभवी ऑलराउंडर खिलाड़ी शाकिब अल हसन पर सट्टेबाजों द्वारा उनसे संपर्क करने की जानकारी नहीं देने के कारण लगाया गया एक साल का प्रतिबंध हट गया है और वह आगामी फिटनेस टेस्ट में भी लेंगे। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) ने भी शाकिब पर से प्रतिबंध हटने के बाद बुधवार को घोषणा करते …

ढाका। बांग्लादेश के अनुभवी ऑलराउंडर खिलाड़ी शाकिब अल हसन पर सट्टेबाजों द्वारा उनसे संपर्क करने की जानकारी नहीं देने के कारण लगाया गया एक साल का प्रतिबंध हट गया है और वह आगामी फिटनेस टेस्ट में भी लेंगे।

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) ने भी शाकिब पर से प्रतिबंध हटने के बाद बुधवार को घोषणा करते हुए कहा कि शाकिब नौ नवंबर को होने वाले फिटनेस टेस्ट में भाग लेंगे ताकि बंगलादेश के आगामी दौरे के लिए अपने आपको योग्य साबित कर सके।

शाकिब ने कहा, ‘उस प्रतिबंध से मुझे कई मायने में मदद मिले। मेरे लिए कई दरवाजे खुल गए और अब मैं जिंदगी के बारे में अलग तरीके से सोच सकता हूं। यह अभिशाप में वरदान साबित हुआ। मुझे इसका कोई खेद नहीं है।

संबंधित समाचार