बदायूं: पुलिस ने पकड़ा गोतस्करी का 20 हजार का इनामी बदमाश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

विजय नगला/बिनावर,अमृत विचार। थाना बिनावर पुलिस ने गोतस्करी के आरोपी व 20 हजार रुपये के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है जबकि उसका एक साथी फरार है। पुलिस ने आरोपी को जेल भेजा है। 

बिनावर थाना क्षेत्र के गांव ब्यौर निवासी सोमवीर पुत्र ईश्वरी प्रसाद, थाना कादरचौक क्षेत्र के गांव खंजन नगला निवासी पुष्पेंद्र पुत्र बृजेश, जिला संभल के थाना हजरतनगर गढ़ी क्षेत्र के गांव मिलक निवासी जयकेश पुत्र श्याम सिंह 16 सितंबर को गाड़ी में गोवंश लादकर वध करने के लिए थाना बिनावर क्षेत्र के गांव पुठी जा रहे थे। गांव पुठी स्थित मंदिर के पास लोग बैठे मिले। उन्होंने गाड़ी रुकवा ली। लोगों के गाड़ी रोकते ही सोमवीर ओर पुष्पेंद्र मंदिर के पीछे से होते हुए जंगल की ओर भाग गए। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने आरोपी जयकेश को गिरफ्तार कर लिया। गाड़ी से दो गोवंश बरामद किए। पकड़े गए आरोपी ने अपने साथियों के नाम बताए थे। पुलिस ने सोमवीर पर 20 हजार रुपये इनाम घोषित किया था। रविवार को पुलिस ने आरोपी को घटपुरी तिराहे से पकड़ लिया जबकि पुष्पेंद्र वांछित चल रहा है। गिरफ्तार करने वाली टीम में अपराध निरीक्षक सहंसरवीर सिंह, उपनिरीक्षक प्रदीप कुमार व गौरव कुमार, हेड कांस्टेबिल मनोज कुमार व चरन सिंह रहे।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज