कानपुर में भिड़े छात्रों के दो गुट: जमकर ईट-पत्थर व दईमार बम चले, तीन लोग घायल, पुलिस ने दो को पकड़ा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर, अमृत विचार। कल्याणपुर में प्रेम प्रसंग को लेकर हुए विवाद में किशोर छात्रों के दो गुट आपस में भिड़ गए। बीच सड़क हुए छात्रों के विवाद में जमकर ईट-पत्थर व दईमार चले। घटना में आसपास की दुकान में खड़े तीन लोग चोटिल हो गए। वही मौके पर पहुंची पुलिस दो छात्रों को पकड़कर अपने साथ ले गई।

मसवानपुर डबल रोड मामा तालाब के अगले चौराहा पर रविवार शाम नाबालिक छात्रों के दो गुट आपस में भिड़ गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दोनों गुटों के बीच किसी लड़की को लेकर पहले तो विवाद हुआ, बाद में देखते ही देखते दोनों गुटों में मारपीट व पथराव होने लगा।

इस दौरान एक गुट में शामिल किशोर ने दूसरे गुट की ओर दो दईमार बम फ़ेंक कर मारे। गनीमत रही कि दोनों बम मिस हो गए। लेकिन पथराव की चपेट में आने से आसपास की दुकानों पर खड़े तीन लोग चोटिल हो गए।

राहगीरों की सूचना पर पहुंची पीआरवी को अपनी ओर आता देख छात्र मौके से भाग निकले। हालांकि पुलिस ने दो किशोरों को धर दबोचा। एसीपी कल्याणपुर अभिषेक कुमार पांडे ने बताया कि घटना के संबंध में जानकारी नहीं है तहरीर प्राप्त होने पर विधिक करवाई की जाएगी।

ये भी पढ़े- लकड़ी से नहीं, इलेक्ट्रिक मशीन से दाह संस्कार करेंगे, सिर्फ फर्ज निभाएंगे'...पुलिस के कहने पर पिता को कंधा देने आए बेटे: कानपुर में पत्नी की हत्या कर पति ने खुद भी दी थी जान

संबंधित समाचार