Sambhal News : डीएम ने काटी धान की फसल, जानी उत्पादकता

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जिलाधिकारी ने खेत का किया निरीक्षण, फसल बीमा के तहत लाभ मिलने की किसानों को दी जानकारी

बहजोई के गांव में धान की फसल काटते डीएम राजेंद्र पैंसिया

बहजोई, अमृत विचार। धान की फसल की उत्पादकता जानने के लिए डीएम राजेंद्र पैंसिया अधिकारियों के साथ खेत में पहुंचे और खुद धान की फसल काटकर अनाज की क्रॉप कटिंग के मानक के अनुसार माप कराई। हाथ में दरांती लेकर धान काटने को लेकर डीएम एक बार फिर सुर्खियों में हैं।

जिलाधिकारी बहजोई के गांव बेहटा जय सिंह पहुंचे। जहां उन्होंने किसान मुंशी के खेत में धान की फसल का निरीक्षण किया। इसके बाद क्रॉप कटिंग के लिए खुद ही दरांती लेकर धान की फसल काटने में जुट गए। डीएम ने किसान के खेत की धान की फसल काटकर क्रॉप कटिंग के मानक के अनुसार उसकी माप कराई। जिसमें 43.3 वर्ग मीटर में 20 किलो 600 ग्राम धान निकला। डीएम द्वारा धान की फसल काटने को लेकर मौजूद अधिकारियों में चर्चा का विषय रहा। 

डीएम ने बताया कि क्रॉप कटिंग के लिए रेंडम आधार पर कुछ खेतों को चुना जाता है। जिसकी उत्पादकता का आकलन त्रिकोणीय आकृति के खेत को काटकर उससे कितनी उत्पादकता हुई , वह देखी जाती है। जहां उत्पादकता मानकों से कमी रहती है तब उन किसानों को फसल बीमा योजना के तहत लाभ दिया जाता है। इस दौरान तहसीलदार चंदौसी धीरेंद्र सिंह, कानूनगो भोजराज सिंह, लेखपाल सचिन मित्तल, भूलेख से जोंटी, बीमा कंपनी से अनुज कुमार तथा ग्रामीण उदयवीर सिंह आकाश आदि मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें :संभल: प्रेमी युगल की हत्या में दोषी पुत्री के पिता को मिला आजीवन कारावास

संबंधित समाचार