हल्द्वानी: गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत परिवार के साथ पहुंचे कैंची धाम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। गोवा के सीएम प्रमोद सावंत आज परिवार के साथ कैंची धाम पहुंचे। यहां उन्होंने हनुमान चालीसा का पाठ कर बाबा के द्वार में माथा टेका। इस मौके पर उन्होंने कहा कि वे पहली बार कैंची धाम पहुंचे हैं और वास्तव में उन्हें बेहद अच्छा लगा और मन को शांति मिली।

इधर भाजपा कायकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस मौके पर विधायक सरिता आर्या, भाजपा कार्यकर्ताओं समेत मंदिर प्रबंधक प्रदीप साह भयु ने फूल माला से उनका स्वागत किया।

यह भी पढ़ें - नैनीताल जिला बार संघ ने युवा अधिवक्ता उमेश नैनवाल की हत्या पर कहा सरकार लाए Advocate Protection Act

संबंधित समाचार