रायबरेली: फतेहपुर में प्रेमी ने हत्या कर गंगा में फेंका शव, गेंगासो में बरामद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली, अमृत विचार। फतेहपुर पुलिस की अलर्ट के बाद हरकत में आई सरेनी पुलिस ने गेगासों गंगा नदी से एक युवती का शव बरामद किया है। बताया जा रहा 11 दिन पहले प्रेमी ने हत्या करके शव को गंगा नदी में फेंका था। पुलिस ने शव को फतेहपुर पुलिस को सौंप दिया है।

जानकारी के अनुसार बीती 26 सितंबर को फतेहपुर जिले के गाजीपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत रहने वाली 17 वर्षीय युवती के साथ उसके प्रेमी और दोस्तों ने मिलकर रेप किया। जब वह घर जाने की जिद करने लगी तो तीनों ने मिलकर उसे मार दिया। फिर उसकी लाश को बोरे में भरकर गंगा नदी में फेंक दिया। बोरे में बड़े-बड़े पत्थर भी पड़े थे, जिससे शव पानी में उतरा ना सके।

आरोपियों की निशानदेही पर 11 दिन बाद बुधवार को शव को सरेनी पुलिस ने गेगासों में गंगा नदी से बरामद कर फतेहपुर पुलिस को सौंप दिया है। थानाध्यक्ष शिवशंकर सिंह ने बताया फतेहपुर पुलिस की सूचना पर शव को बरामद किया गया है। बरामद शव को फतेहपुर पुलिस सौंप दिया गया है।

ये भी पढ़ें- रायबरेली में अब पटरी पर मिला सीमेंट से निर्मित स्लीपर, मालगाड़ी का इंजन टकराया

संबंधित समाचार