Promotion: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी सौगात, लेखपालों को मिला प्रमोशन, 728 बने कानूनगो

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। चकबंदी लेखपालों को दीपावली का बड़ा तोहफा मिला है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रतिक्षारत चकबंदी लेखपालों को पदोन्नति दी है। प्रदेश के 68 जिलों के 728 चकबंदी लेखपालों को कानूनगो बनाया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का यह महत्वपूर्ण कदम न सिर्फ अधिकारियों के भविष्य के लिए बेहतर है, बल्कि प्रदेश के किसानों के लिए भी अहम बताया जा रहा है। यह अधिकरी भूमि संबंधी विवादों के निपटारे में भी तेजी लाने का काम करेंगे। सीएम योगी के इस कदम से राज्य का कृषि क्षेत्र समृद्ध होगा और किसानों के जीवन में खुशहाली आएगी। 

चकबंदी आयुक्त भानु चन्द्र गोस्वामी के मुताबिक प्रदेश में भूमि विवाद और चकबंदी की समस्या के निपटारे के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कई अहम कदम उठाये हैं। जिसमें लेखपालों की पदोन्नति भी शामिल है। उन्होंने बताया कि साल 2016 से प्रदेश के कई जिलों में कानूनगो के कई पद रिक्त चल रहे थे। जिसके चलते भूमि पुनर्संयोजन और चकबंदी प्रक्रिया में बाधाएं आ रही थीं। यही वजह है कि किसानों की भूमि से जुड़े विवादों के समाधान में भी देरी हो रही थी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस समस्या को गंभीरता से लिया। मुख्यमंत्री के निर्देश पर विभागीय पदोन्नति समिति का गठन किया गया और 728 चकबंदी लेखपालों को पदोन्नति हो सकी।

इन जिलों में सर्वाधिक पदोन्नति

प्रदेश के 68 जिलों के 728 चकबंदी लेखपालों को कानूनगो बनाया गया है। जिसमें से बरेली जिले के 60 चकबंदी लेखपाल कानूनगो बने हैं। वहीं कन्नौज में 41, मुरादाबाद में 35, गोरखपुर में 32 और ललितपुर में 25 चकबंदी लेखपालों को प्रमोशन मिला है। यह निर्णय इन जिलों में चकबंदी के कार्यों में तेजी आयेगी और किसानों की समस्याओं का तेजी से निपटारा किया जा सकेगा।

यह भी पढ़ें: लखनऊ: UP का एक विभाग ऐसा जहां कर्मचारियों को नहीं मिलता प्रमोशन, जानिये वजह

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज