पीलीभीत: दुर्गा मेले में लगा झूला टूटा, गिरकर सात बच्चे घायल, एक की हालत गंभीर

Amrit Vichar Network
Edited By Pradeep Kumar
On

पीलीभीत, अमृत विचार। कस्बा गजरौला में चल रहे दुर्गा मेले में बुधवार रात हादसा हो गया। मेले में लगाए गए बड़े झूले का मुख्य सापिट टूट गया। जिसके बाद झूले में सवार सात बच्चे गिरकर घायल हो गए। जिसके बाद मेला परिसर में भगदड़ सी मच गई।  आनन-फानन में  घायल गजरौला निवासी आयुष शर्मा (10), अमन वर्मा (14), सौर सागर (15), आयशा शर्मा  (11) समेत सातों को मेडिकल कॉलेज भिजवाया गया। वहां प्राथमिक इलाज के बाद आयशा की हालत गंभीर होने पर बरेली रेफर कर दिया गया। हादसे की सूचना पर डीएम संजय कुमार सिंह, एसपी अविनाश पांडेय  समेत कई अधिकारी मेडिकल कॉलेज पहुंचे और घायलों के स्वास्थ्य की जानकारी की। इसके अलावा हादसास्थल का भी मौका मुआयना किया गया। झूले वाले के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर पुलिस अग्रिम कार्रवाई में जुट गई है।

संबंधित समाचार