अयोध्या: गाजे-बाजे के साथ हुआ दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन, जगह-जगह हुई पुष्पवर्षा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सुबह 11 बजे जीआईसी मैदान से निकलीं प्रतिमाएं

अयोध्या, अमृत विचार। जिले में विजयदशमी पर दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। दुर्गा मां को विदाई देने के लिए बड़ा जनसमूह सड़क पर उतर आया। गाजे-बाजे के साथ निकली शोभायात्रा में डीजे पर युवा थिरकते नजर आए। निर्मलीकुंड पर देर शाम तक विसर्जन का सिलसिला चलता रहा।

सुबह 11 बजे जीआईसी मैदान से शोभायात्रा को महापौर गिरिशपति त्रिपाठी, पूर्व सांसद लल्लू सिंह, पूर्व महापौर ऋषिकेश उपाध्याय, जिला अध्यक्ष संजीव सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि रोहित सिंह व पूर्व जिला अध्यक्ष अवधेश पांडेय बादल, पूर्व मंत्री तेजनरायन पांडेय पवन ने रवाना किया। इससे एक दिन पहले ही रात में 150 प्रतिमाएं एकत्रित हो गई थीं। प्रतिमाएं फतेहगंज, चौक, रिकाबगंज होते हुए प्रतिमाएं निर्मलीकुण्ड पहुंची। इससे पहले जगह-जगह पर माता की प्रतिमाओं पर पुष्पवर्षा हुई। चौक घंटाघर पर नगर निगम ने स्टेज बनवा रखा था। चौक में शोभा यात्रा पर विधायक वेद गुप्ता व अन्य पुलिस अधिकारियों ने स्वागत किया।

सुरक्षा के रहे पुख्ता इंतजाम
विसर्जन के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहे। विसर्जन यात्रा पर सार्वजनिक वाहन प्रतिबंधित किये गए थे। सुरक्षा के मद्देनजर स्थानीय पुलिस के अलावा आरपीएफ व महिला पुलिस की तैनाती की गई थी।


ये भी पढ़ें- नवरात्र में 9 देवियों का हुआ पूजन: भक्तों ने धूमधाम से की मां दुर्गा की विदाई, विसर्जन के लिए निकली माता रानी की प्रतिमायें

संबंधित समाचार