Raebareli : पूर्व विधायक गजाधर सिंह की heart attack से मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली, अमृत विचार। पूर्व विधायक व भाजपा नेता गजाधर सिंह का रविवार की सुबह निधन हो गया। उनके निधन की खबर फैलते ही शहर स्थित सत्य नगर आवास पर लोगों का जमावड़ा लगने लगा। उनके निधन पर पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने एक्स पर पोस्ट कर शोक जताया है। 

रायबरेली जिले के ऊंचाहार विधान सभा सीट से समाजवादी पार्टी से विधायक रह चुके गजाधर सिंह का उनके निवास सत्य नगर में प्रातः 7 बजे हृदय गति रुकने से निधन हो गया। पूर्व विधायक के निधन से जनपद में शोक की लहर दौड़ गई। देखते ही देखते उनके आवास पर अंतिम दर्शन के लिए लोगों का तांता लग गया। पूर्व विधायक कई बार डीह के ब्लाक प्रमुख व जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन भी रह चुके है।

मौजूदा समय में उनके पुत्र विवेक विक्रम सिंह रायबरेली के जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष है। पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव डीह विकास खंड के ग्राम आशापुर ले जाएगा। उसके बाद अंतिम संस्कार गोकना घाट पर किया जाएगा

संबंधित समाचार