कुश्ती प्रतियोगिता में रहा नंदनी नगर गोंडा का दबदबा : दशहरा पर्व पर सरायराशी में हुई परंपरागत कुश्ती
अयोध्या, अमृत विचार : ग्राम सरायराशी में लगभग सौ वर्षों से परंपरागत रूप से दशहरा के दिन प्रत्येक वर्ष हो रही कुश्ती का आयोजन किया गया। गोसाईगंज के विधायक अभय सिंह ने अभिषेक आजमगढ़ व अमित नंदिनी नगर का हाथ मिलाकर शुभारंभ कराया।
कुश्ती दंगल में नंदनी नगर गोंडा का ही दबदबा दिखा। अधिकतर पहलवान नंदनी नगर के जीते। वहीं आजमगढ़, बहराइच, गोरखपुर, प्रतापगढ़, अंबेडकर नगर, अयोध्या, सैफई, बस्ती, मेरठ, बहराइच सहित अन्य जिलों के पहलवान ने अपने दांव दिखाएं। प्रमुख कुश्ती में इरफान नंदिनी नगर व हरिओम बहराइच के बीच कुश्ती हुई। जिसमें हरिओम विजयी रहे। कुलदीप बहराइच व आयुष नंदनी नगर के बीच हुई आयुष विजयी रहे। जीशान अलनपुर व शकीर मेरठ की कुश्ती बराबरी पर छुटी। महिला कुश्ती में आरती बनारस व रोली नंदिनी नगर की कुश्ती दर्शनीय थी।
जिसमें रोली नंदिनी नगर विजयी रहीं। आखिरी कुश्ती पर एक लाख का इनाम था जो रामेश्वर सैफई तथा ज्ञान सिंह गोरखपुर की बीच हुई जो बराबरी पर छुटी। दंगल में विधायक प्रतीक भूषण सिंह, ब्लॉक प्रमुख संघ के जिलाध्यक्ष शिवेंद्र सिंह, रणधीर सिंह लल्ला, राजमणि यादव, शंभू नाथ सिंह, स्वाति सिंह, प्रधानाचार्य अविचल सिंह, गुरु प्रसाद सिंह सहित क्षेत्रीय गणमान्य लोग मौजूद रहे। निर्णायक की राष्ट्रीय कुश्ती संघ के कोच सुभाष चंद्र व संचालन अनिल सिंह ने किया। ग्राम प्रधान अनीता सिंह ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया।
