देहरादून: यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी का जौलीग्रांट अस्पताल में चल रहा इलाज

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

देहरादून, अमृत विचार। यूपी के सीएम योगी की मां सावित्री देवी का एक बार फिर स्वास्थ्य खराब हो गया है। उन्हें जौलीग्रांट अस्पताल के प्राइवेट वार्ड में एडमिट कराया गया है। फिलहाल उनकी हालत स्थिर है और उनका इलाज डॉक्टरों की एक टीम द्वारा किया जा रहा है।

योगी आदित्य की माता सावित्री देवी की इससे पहले भी कई बार तबीयत खराब हो चुकी है। इसी साल जून में सावित्री देवी की तबीयत खराब होने के बाद ऋषिकेश एम्स में भर्ती कराया गया था। मुख्यमंत्री योगी की मां सावित्री देवी उत्‍तराखंड के यमकेश्वर ब्लॉक के पंचूर गांव में अपनी बेटी के साथ रहती हैं।

यह भी पढ़ें - लक्सर-रुड़की रेलवे ट्रैक पर मिला तीन किलो का खाली गैस सिलेंडर, मचा हड़कंप

संबंधित समाचार