IPL 2020: मुंबई के खिलाफ हार के बाद अय्यर बोले- हम अगले मैच में बेहतर प्रदर्शन करेंगे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

दुबई। मुंबई इंडियंस से आईपीएल के पहले क्वालीफायर में 57 रन से हारने के बाद दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने कहा कि हम मजबूती के साथ वापसी करेंगे और अगले मैच में बेहतर प्रदर्शन करेंगे।” गत चैंपियन और चार बार की विजेता मुंबई ने गुरुवार को 20 ओवर में पांच विकेट पर 200 …

दुबई। मुंबई इंडियंस से आईपीएल के पहले क्वालीफायर में 57 रन से हारने के बाद दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने कहा कि हम मजबूती के साथ वापसी करेंगे और अगले मैच में बेहतर प्रदर्शन करेंगे।”

गत चैंपियन और चार बार की विजेता मुंबई ने गुरुवार को 20 ओवर में पांच विकेट पर 200 रन का मजबूत स्कोर बनाया और दिल्ली को 20 ओवर में आठ विकेट पर 143 रन पर रोक दिया। मुंबई ने इस तरह छठी बार फाइनल में जगह बना ली।

दिल्ली के लिए इस हार के बाद पहली बार फाइनल में जगह बनाने की उम्मीद अभी समाप्त नहीं हुई है। दिल्ली आठ नवम्बर को होने वाले दूसरे क्वालीफायर में सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच एलिमिनेटर की विजेता टीम से भिड़ेगी और इस मुकाबले को जीतने वाली टीम 10 नवम्बर को होने वाले फाइनल में मुंबई से टक्कर लेगी।

श्रेयस ने मैच के बाद कहा, “मैं टीम के बारे में कुछ भी नकारात्मक नहीं कहना चाहता हूं। आगे बढ़ने के लिए एक मजबूत मानसिकता के साथ खेलना महत्वपूर्ण है। अभी भी बहुत देर नहीं हुई है और हम मजबूती के साथ वापसी करेंगे। हर रात आपका नहीं हाे सकता। हम मिलने वाले अवसरों को लेकर बातचीत करते रहते हैं। अच्छा खेलने के लिए अच्छी मानसिकता का होना महत्वपूर्ण है।”

उन्होंने कहा, “बबल में रहकर एक ही दिनचर्या का पालन करना आसान नहीं है। मैं टीम के खिलाड़ियों और उनकी तैयारियों से खुश हूं। रवि अश्विन ने अच्छा खेला। टीम में उन जैसे खिलाड़ी का होना वास्तव में बहुत अच्छा है। वह हमारे लिये, विशेषरूप से एक कप्तान के रूप में मेरे लिए, बहुत महत्वपूर्ण खिलाड़ी हैं। उनके (मुंबई इंडियंस) के सभी बल्लेबाजों ने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया। हार्दिक और पोलार्ड ने का प्रदर्शन असाधारण रहा। जब विपक्षी टीम के सभी बल्लेबाज अच्छा प्रदर्शन कर रहे हों तब आप स्थिति को अपने पक्ष में नियंत्रित करना मुश्किल होता है। हम अगले मैच में बेहतर प्रदर्शन करेंगे।”

संबंधित समाचार