रुद्रपुर: वाहन की टक्कर से बाइक सवार टेक्नीशियन की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रुद्रपुर, अमृत विचार। गदरपुर हाईवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार टेक्नीशियन की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने घटना की जानकारी ली और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार मूल रूप से गांव अटारी मरीदपुर अमरोहा यूपी निवासी 26 वर्षीय कमल जियो कंपनी में टेक्नीशियन के पद पर कार्य करता था और गदरपुर में अपने भाई के साथ किराए के मकान में रहता था। बताया जा रहा है कि रोजमर्रा की भांति वह ड्यूटी का घर लौट रहा था।

शनिवार की देर शाम गदरपुर-काशीपुर हाईवे पर अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। घायल को आनन-फानन में जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष गदरपुर जसवीर सिंह चौहान मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम भेज दिया है। साथ ही वाहन की तलाश भी तेज कर दी है।

यह भी पढ़ें - रुद्रपुर: दबंगों की दोस्ती के बीच विवाद, बन गए जानी दुश्मन

संबंधित समाचार