बाराबंकी : सदस्यता अभियान पार्टी ही नहीं देश को भी बनायेगा मजबूत : अरविंद मौर्य

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी, अमृत विचार : देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश ही नहीं बल्कि पूरे विश्व के नेता बन चुके हैं। आज उनके नाम का डंका पूरी दुनिया में बज रहा है। कोरोना जैसी वैश्विक महामारी में भी उन्होंने अपने देश में टीका बनवाकर यहां के लोगों की तो जान बचाई ही, साथ ही विदेशों में भी वैक्सीन भेज कर लोगों की जान बचाने का काम किया है। यह बातें भाजपा के जिलाध्यक्ष अरविंद कुमार मौर्य ने ब्लॉक प्रमुख संजय तिवारी के फार्म हाउस ग्राम मझौनी में आयोजित भाजपा के महासदस्यता अभियान के दौरान कहीं।

मुख्य अतिथि जिला अध्यक्ष ने आगे कहा कि जब से देश व प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी है, किसानों, महिलाओं, नौजवानों व गरीबों के लिए तमाम जन कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं। जिनका सीधा लाभ आम जनों को मिल रहा है। सदस्यता अभियान पार्टी ही नहीं देश को भी मजबूती प्रदान करेगा। इस अभियान में लोग बढ़ चढ़कर भागीदारी करें। कार्यक्रम के आयोजक ब्लॉक प्रमुख संजय तिवारी ने कहा कि सदस्यता अभियान संगठन की मजबूती के लिए चलाया जा रहा है। बगैर संगठन के मजबूती के न तो पार्टी मजबूत होगी न ही देश मजबूत होगा। व्यापक स्तर पर सदस्यता अभियान होना चाहिए। पार्टी के द्वारा जो लक्ष्य दिया गया है उससे अधिक सदस्य बनाकर रामनगर ब्लॉक क्षेत्र का पहला नंबर होगा। मेरे घर के दरवाजे 24 घंटे सभी के लिए खुले हैं।

जो भी मेरे यहां आएगा वह निराश वापस नहीं जाएगा। उसकी हर स्तर से मदद की जाएगी। इसके अलावा भाजपा के जिला महामंत्री संदीप गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष शेखर हयारण, भाजपा नेता रविकांत शुक्ला, आशीष शर्मा ने व्यापक सदस्यता अभियान चलाने पर जोर देते हुए कहा की सभी लोग ज्यादा से ज्यादा सदस्य बनाएं, जिससे संगठन मजबूत हो। कवि मनोज मिश्र, शीत, जगन्नाथ, निर्दोष और अयोध्या प्रसाद अवस्थी ने अपनी कविता के माध्यम से सदस्यता अभियान की महत्ता बताई। इस मौके पर ग्राम प्रधान संतोष दीक्षित, राम सिंह, उमेश पांडेय, सहज राम यादव, पूर्व प्रधान भगवती वर्मा, जिला पंचायत सदस्य पप्पू वर्मा, क्षेत्र पंचायत सदस्य कमलेश अवस्थी, विजय अवस्थी, झब्बू लाल रावत और झब्बू तिवारी सहित हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहे।

संबंधित समाचार