हल्द्वानी: जागरण से घर लौट रही नाबालिग के साथ दो लोगों ने किया रेप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। मुखानी क्षेत्र में सामूहिक दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। दो युवकों पर किशोरी को आग के बगीचे में ले जाकर दुराचार करने का आरोप लगा है। मामले में पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।

किशोरी की मां ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि सात अक्तूबर को पनियाली क्षेत्र में एक जागरण चल रहा था। मुखानी थाना क्षेत्र की 15 वर्षीय नाबालिग किशोरी भी यही गई थी। रात करीब 11:30 बजे जब वह वापस लौट रही थी। तभी दो युवकों ने उसे बाग में खींच लिया। इसके बाद उसका मुंह बंद कर उसके साथ बारी-बारी से गैंग रेप किया।

इसके बाद दोनों युवक नाबालिग को बाग में छोड़कर फरार हो गए। उधर किसी तरह नाबालिग घर पहुंची। इसके बाद उसने परिवार वालों को बताया कि उसके पड़ोस में रहने वाले अशीष (23) और हिमांशु (24) ने उसके साथ रेप किया। इसके बाद किशोरी की मां ने 11 अक्तूबर को पुलिस को तहरीर सौंपी।

एसओ मुखानी विजय मेहता ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो में मुकदमा दर्ज कर लिया है। किशोरी का मेडिकल कराया गया है। इसमें दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। इधर एक आरोपी हिमांशु को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है जबकि दूसरा फरार चल रहा है।

यह भी पढ़ें - चमोली: Video: जोशीमठ के हेलंग-मारवाड़ी बाईपास पर हुआ भूस्खलन, भागकर बचाई मजदूरों ने जान

संबंधित समाचार