कन्नौज:पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक शातिर को किया गिरफ्तार
कन्नौज। ठठिया थाना क्षेत्र में पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी कृष्णापाल उर्फ टिन्कू पाल पुत्र अमर सिंह नि0 ग्राम खुरदईयापुर थाना तिर्वा जनपद कन्नौज को गिरफ्तार किया गया, जिसके कब्जे से 03 अदद चोरी के ट्रांसफार्मर व अन्य बिजली उपकरण मय ट्रैक्टर ट्राली बरामद किया गयाथानाध्यक्ष थाना ठठिया राजकुमार सिंह के नेतृत्व मे उ0नि0 सूर्या …
कन्नौज। ठठिया थाना क्षेत्र में पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी कृष्णापाल उर्फ टिन्कू पाल पुत्र अमर सिंह नि0 ग्राम खुरदईयापुर थाना तिर्वा जनपद कन्नौज को गिरफ्तार किया गया, जिसके कब्जे से 03 अदद चोरी के ट्रांसफार्मर व अन्य बिजली उपकरण मय ट्रैक्टर ट्राली बरामद किया गया
थानाध्यक्ष थाना ठठिया राजकुमार सिंह के नेतृत्व मे उ0नि0 सूर्या कुमार शुक्ला को मुखबिरखास की सूचना मिली कि बिजली के चोरी के उपकरण ट्रैक्टर से कहीं भेजे जा रहे जिस पर चेकिंग की गई । चेकिंग के दौरान एक ट्रैक्टर को एक व्यक्ति के साथ गिरफ्तार किया गया जिसने अपना नाम पता यह बताया कि ग्राम धन्नापुर्वा से अभियुक्त कृष्णापाल उर्फ टिन्कू पाल पुत्र अमर सिंह नि0 ग्राम खुरदईयापुर थाना तिर्वा जनपद कन्नौज को 03 अदद चोरी के ट्रांसफार्मर व अन्य विजली उपकरण मय ट्रैक्टर ट्राली के गिरफ्तार किया गया। उक्त बरामदगी के आधार पर थाना ठठिया पर मु0अ0सं0 298/2020 धारा 41/102 सीआरपीसी व 411 भादवि पंजीकृत करते हुए अभियुक्त का चालान कर घटना मे प्रयुक्त वाहन को भी सीज कर दिया गया।
