एसटीएफ लखनऊ की टीम ने फर्जी शिक्षक को किया गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। एसटीएफ लखनऊ की टीम ने फर्जी शिक्षक ऋषिकेश मणि त्रिपाठी को गिरफ्तार कर लिया है। असिस्टेंट प्रोफेसर बजरंग भूषण के शैक्षिक दस्तावेजो के आधार पर सीतापुर में प्राथमिक विद्‍यालय में नौकरी कर रहा था। गिरफ्तार फर्जी शिक्षक ऋषिकेश की पत्नी स्नेहलता तिवारी की भी पहले गिरफ्तार करके बर्खास्त की जा चुकी है जिसकी स्वाति …

लखनऊ। एसटीएफ लखनऊ की टीम ने फर्जी शिक्षक ऋषिकेश मणि त्रिपाठी को गिरफ्तार कर लिया है। असिस्टेंट प्रोफेसर बजरंग भूषण के शैक्षिक दस्तावेजो के आधार पर सीतापुर में प्राथमिक विद्‍यालय में नौकरी कर रहा था। गिरफ्तार फर्जी शिक्षक ऋषिकेश की पत्नी स्नेहलता तिवारी की भी पहले गिरफ्तार करके बर्खास्त की जा चुकी है जिसकी स्वाति तिवारी के दस्तावेजो के आधार पर हरिहर प्राथमिक विधालय में शिक्षक पद पर तैनात हुई थी। बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा मुकदमा दर्ज कराने के बाद एस टी एफ द्वारा कार्यवाही की गई। अशोक इंटर कालेज में लेक्चरर आरोपी दम्पत्ति के पिता ने दोनों को फर्जी दस्तावेजों से नियुक्ति कराई थी।

संबंधित समाचार