Karwa Chauth 2024: उन्नाव में करवा चौथ को लेकर बाजारों में रौनक...खरीदारी में जुटी महिलाएं

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

उन्नाव, अमृत विचार। त्योहार आने से पहले ही शहर का कपड़ा बाजार खिल उठा है। करवाचौथ को लेकर शहर के बाजार में कपड़े व साड़ियों की दुकानें सज गई हैं। करवाचौथ पर महिलाएं बाजारों में खरीदारी के लिए जुटी हैं। पति की लंबी उम्र की कामना के लिए रखे जाने वाले करवा चौथ के व्रत का उत्साह महिलाओं के चेहरे के साथ बाजार में रौनक के रूप में दिखने लगा है। ब्यूटी पालर, कपड़ा और ज्वैलरी की दुकानों पर भीड़ जुट रही है। 

बता दें कि करवाचौथ का त्योहार 20 अक्टूबर को मनाया जाएगा। खरीदारी के इस मौके को महिलाये गंवाने के मूड में नहीं है। शहर के धवन रोड, बड़ा चौराहा, छोटा चौराहा आदि बाजार जगमग हैं। वहीं करवाचौथ परर खरीदारी को लेकर मार्केट में खासी भीड़ है। महिलाएं हार, बिंदिया, बिछुए व सोने, हीरे की अंगूठी की खरीदारी कर रही हैं। 

इसके साथ ही कपड़ों में लाल रंग व चाकलेटी कलर की साड़ियां महिलायें अधिक पसंद कर रही हैं। वही आर्टिफिशियल ज्वैलरी की भी जमकर खरीद हो रही है। सतरंगी सेट, दुल्हन सेट और साड़ियों की मैचिंग के सेट के साथ उपलब्ध हैं। चूड़ी विक्रेता शारुख व अफजल खान ने बताया करवा चौथ पर लाल, हरे, और पीले रंगों की चूड़ियों की मांग अधिक है। शहर के मुख्य बाजार में ग्राहकों की आवाजाही बढ़ने से ट्रैफिक व्यवस्था बेहतर रखना पुलिस के लिए चुनौती बन रहा है। पुलिस सुरक्षा व्यवस्था में जुटी हैं। 

पूजा सामग्री की भी हो रही खरीदारी

महिलाएं करवा चौथ व्रत के दौरान पूजा में प्रयोग होने वाले करवा, छननी, दीये आदि खरीद रही हैं। इसके अलावा कांच की लाल चूड़ियां, लहठी व चूड़ा भी खरीद रही हैं। महिलाएं करवा चौथ का व्रत रखेंगी और चांद को अर्घ्य देकर पति की दीर्घायु की कामना करेंगी। करवा चौथ पर्व पर मेहंदी लगाना शुभ माना जाता है। ऐसे में महिलाएं मेहंदी भी खरीद रही हैं।

ये भी पढ़ें- उन्नाव में पुलिस की लुटेरों से मुठभेड़: एक के पैर में लगी गोली, साथी मौके से फरार

संबंधित समाचार