Diwali 2024 : एक लाख कर्मचारियों को इस दिन मिलेगा वेतन, जानिये क्या जारी हुआ आदेश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। दीपावली पर्व 31 अक्टूबर को मनाया जाना है। ऐसे में कर्मचारियों को दिवाली (Diwali) से पहले वेतन की जरूरत होगी। कर्मचारियों के इसी जरूरत को ध्यान में रखते हुये एक आदेश जारी हुआ है। बताया जा रहा है कि इस बार कर्मचारियों को मानदेय 25 अक्टूबर तक दिये जाने का आदेश जारी कर दिया गया है। यह आदेश नेशनल हेल्थ मिशन की निदेशक डॉ. पिंकी जोवल की तरफ से जारी किया गया है।

दरअसल, यह पूरा मामला नेशनल हेल्थ मिशन (NHM) से जुड़ा हुआ है। पूरे उत्तर प्रदेश में करीब एक लाख कर्मचारी संविदा पर एनएचएम मे तैनात है। इन कर्मचारियों के साथ आउटसोर्सिंग पर तैनात कर्मचारियों के लिए राहत भरी खबर है। मिशन निदेशक की तरफ से सभी जिलाधिकारियों और सीएमओं को जारी आदेश में कहा गया है कि दीपावली पर्व इस बार 31 अक्टूबर को है। ऐसे में सभी कार्यक्रमों के तहत काम कर रहे सभी कर्मचारियों का वेतन 25 अक्टूबर तक जारी कर दिया जाये। इतना ही नहीं 26 अक्टूबर को वेतन दिये जाने का प्रमाण पत्र राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन को भी उपलब्ध करा दिया जाये। मिशन निदेशक के इस आदेश से कर्मचारियों में खुशी की लहर है।

यह भी पढ़ें : SCO Summit In Pakistan: 9 साल बाद किसी भारतीय विदेश मंत्री का पहला पाकिस्तान दौरा, एससीओ समिट में होंगे शामिल...जानिए क्या बोले जयशंकर?

संबंधित समाचार