बरेली: रक्षा सेवा परीक्षा 8 नवंबर को, 14 उपकेंद्रों पर 5213 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। संघ लोक सेवा आयोग की रक्षा सेवा परीक्षा 2020 के लिये शहर में 14 परीक्षा उपकेंद्र बनाये गये हैं। 5213 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। 8 नवंबर को होने वाली परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिये मंडलायुक्त रणवीर प्रसाद ने 14 अधिकारियों को निरीक्षण अधिकारी नामित किया है। परीक्षा तीन पालियों में होगी। पहली …

बरेली, अमृत विचार। संघ लोक सेवा आयोग की रक्षा सेवा परीक्षा 2020 के लिये शहर में 14 परीक्षा उपकेंद्र बनाये गये हैं। 5213 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। 8 नवंबर को होने वाली परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिये मंडलायुक्त रणवीर प्रसाद ने 14 अधिकारियों को निरीक्षण अधिकारी नामित किया है। परीक्षा तीन पालियों में होगी। पहली पाली सुबह 9 से 11, द्वितीय पाली 12 से 2 तक और तृतीय पाली अपराह्न 3 से 5 बजे तक होगी।

मंडलायुक्त ने प्रत्येक निरीक्षण अधिकारी को निर्देश दिये हैं कि वे सात नवंबर को अपने परीक्षा उपकेंद्र का निरीक्षण कर विद्यालय में की गयी तैयारियों का निरीक्षण करेंगे। उपकेंद्र पर की गयी व्यवस्थाओं के संबंध में आयुक्त कार्यालय में रिपोर्ट करेंगे। सभी को परीक्षा के दिन सुबह 8 बजे तक केंद्रों पर पहुंचने के निर्देश दिये गए हैं।

यहां बनाए गये केंद्र
केंद्रीय विद्यालय नंबर-1, जेआरसी, केंद्रीय विद्यालय नंबर-2, जेएलए, केंद्रीय विद्यालय एनआईआर रोड नंबर-7, तिलक इंटर कॉलेज, राजकीय इंटर कॉलेज, इस्लामियां गर्ल्स इंटर कॉलेज, बरेली इंटर कॉलेज, मनोहर भूषण इंटर कॉलेज, एसबी इंटर कॉलेज ब्लॉक ए और ब्लॉक बी, एफआर इस्लामियां इंटर कॉलेज ब्लॉक-ए और ब्लॉक-बी, गुलाबराय इंटर कॉलेज को परीक्षा केंद्र बनाया है।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कांवड़ यात्रा को लेकर लखनऊ में सख्ती, मुख्य मार्गों पर बंद रहेंगी नॉनवेज की दुकानें; FSDA करेगा खाद्य पदार्थों की जांच
CJP Protest: CJP का रुख बरकरार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से कम कुछ स्वीकार नहीं, जानें CJP के प्रदर्शन पर क्या बोले RSS नेता इंद्रेश कुमार
लखनऊ में भोजपुरी अभिनेत्री ने दर्ज कराया साइबर फ्रॉड का केस, बेटी की AI से अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप 
हरदोई सड़क हादसा: तेज रफ्तार बनी जानलेवा, पेड़ से टकराई बाइक; किसान की दर्दनाक मौत
Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा