भारत-फिलीपींस रक्षा और सामुद्रिक सहयोग को करेंगे मजबूत
नई दिल्ली। भारत और फिलीपींस ने रक्षा और सामुद्रिक सहयोग, विशेष रूप से सैन्य प्रशक्षिण तथा रक्षा उपकरणों की खरीद, के क्षेत्रों में आपसी संबंधों को मजबूत बनाने की शुक्रवार को प्रतिबद्धता जतायी। द्विपक्षीय सहयोग पर भारत-फिलीपीन संयुक्त आयोग की चौथी बैठक शुक्रवार को ऑनलाइन माध्यम से आयोजित की गई। दोनों राष्ट्रों द्वारा रक्षा और …
नई दिल्ली। भारत और फिलीपींस ने रक्षा और सामुद्रिक सहयोग, विशेष रूप से सैन्य प्रशक्षिण तथा रक्षा उपकरणों की खरीद, के क्षेत्रों में आपसी संबंधों को मजबूत बनाने की शुक्रवार को प्रतिबद्धता जतायी। द्विपक्षीय सहयोग पर भारत-फिलीपीन संयुक्त आयोग की चौथी बैठक शुक्रवार को ऑनलाइन माध्यम से आयोजित की गई।
दोनों राष्ट्रों द्वारा रक्षा और सामुद्रिक सहयोग बढ़ाने का संकल्प ऐसे समय लिया गया है जब पूर्वी लद्दाख, दक्षिण चीन सागर और हिंद-प्रशांत क्षेत्र में चीन विस्तार वादी रुख अपना रहा है।इसमें विदेश मंत्री एस जयशंकर तथा फिलीपीन में उनके समकक्ष टेओडोरो लोक्सिन जूनियर एल. ने इसकी सह-अध्यक्षता की।
विदेश मंत्रालय की ओर से जारी एक वक्तव्य में कहा गया कि बैठक के दौरान दोनों पक्षों में पारस्परिक महत्व के कई मुद्दों पर चर्चा की और भारत-फिलीपीन के हालिया संबंधों की समीक्षा करते हुए व्यापक स्तर पर भविष्य की रूपरेखा पर विचार किया।
