बदहाल एसआरएन: अस्पताल में टूटे पलंग पर हो रहा मरीजों का इलाज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रयागराज, अमृत विचार: जिले का सबसे बड़ा उपचार केंद्र स्वरूप रानी नेहरू चिकित्सालय करोड़ों के बजट के बाद भी अपनी बदहाली पर रो रहा है। यहां मरीजों को लेटने के लिए टूटी पलंग दी जा रही है। खिड़कीयों में दरवाजों की जगह बेडशीट लगाई जा रही है। अस्पताल प्रशासन की इस लचर व्यवस्था से तीमारदारों ने आक्रोश व्यक्त किया है।

स्वरूप रानी नेहरू चिकित्सालय जिले का सबसे बड़ा अस्पताल है। जहां जिले के साथ साथ दूर दराज से लोग इलाज कराने के लिए अपने मरीज को लेकर आते है।  लेकिन यहां अस्पताल की अव्यवस्था कुछ और ही बयां कर रही है। मरीजों को अस्पताल में आने के बाद तमाम परेशानियों से जूझना पड़ता है। अस्पताल की पुरानी बिल्डिंग के महिला वार्ड का दरवाजा टूट गया जिसके बाद अस्पताल कर्मियों ने दरवाजे को निकाल कर हटा तो दिया लेकिन वहां दूसरा दरवाजा नहीं लगाया बल्कि उसपर एक बेडशीट लगा दी। बता दें कि इस महिला वार्ड में इस व्यवस्था को लेकर काफी नाराजगी जताई है। 

demo image v - 2024-10-16T183120.710
अस्पताल के महिला वार्ड में लगाया गया बेडशीट

मेटिनेंस के नाम पर आता है बजट
स्वरूप रानी नेहरू अस्पताल में मेंटीनेंस के नाम पर करोड़ों का बजट आता है, बावजूद इसके अस्पताल में कोई व्यवस्था नही है।  इस महिला वार्ड की तरह ही कई ऐसे वार्ड है जहां मरीजों का लेटने के लिए दिया जाने वाला बेड भी टूटा हुआ है। उस टूटे हुए बेड पर मरीजों को भर्ती कर लिटाया गया है।  इसके पहले भी इमरजेंसी सर्जिकल वार्ड में छत से पानी टपकने की शिकायत सामने आई थी। जिसे अस्पताल प्रशासन से शिकायत करने के बाद सुधारा गया था। जिसके बाद अस्पताल प्रशासन ने मामले को संज्ञान में लिया था।

ये भी पढ़ें- महाकुंभ 2025 : श्रृद्धालुओं व पर्यटकों के लिए बनेगा स्टील का पुल, पीपा पुल की तर्ज पर होगा तैयार

संबंधित समाचार