Kanpur: सीसामऊ विधानसभा में उप चुनाव को लेकर पुलिस अलर्ट, एसएसटी और एफएसटी टीमें आज से शुरू करेंगी काम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर, अमृत विचार। सीसामऊ विधानसभा में उप चुनाव को लेकर कमिश्नरेट पुलिस पूरी तरह से अलर्ट हो गई है। पुलिस अधिकारियों ने सारी तैयारियां शुरू कर दी हैं। बूथ और पोलिंग केंद्रों पर दूसरे जिलों से आया पुलिस फोर्स लगाया जाएगा। कानपुर नगर का पुलिस फोर्स दूसरे कामों में लगाया जाएगा। 

मुख्यालय से पुलिस फोर्स की मांग की गई है। सीपीएमएफ और पीएसी सुरक्षा में लगाई जाएगी। फ्लाइंग स्कवॉड टीम (एफएसटी) और स्टेटिक सर्विलांस टीम (एसएसटी) की 18 टीमें आज से काम शुरू कर देंगी। 25 सेक्टर मजिस्ट्रेट और तीन जोनल मजिस्ट्रेट भी निगरानी शुरू कर देंगे। 
 
कमिश्नरेट पुलिस ने ऐसे लोग जो चुनाव में शांति भंग कर सकते हैं उन पर नजर रखना शुरू कर दिया है। उनकी गतिविधि देखे जा रही है। ऑपरेशन त्रिनेत्र के अंतर्गत लगे कैमरों से सुरागरसी शुरू कर दी गई है। सीसामऊ विधानसभा अंतर्गत जितने थाने लगते हैं, वहां के आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों का ब्यौरा एकत्र किया जा रहा है। संदिग्ध लोगों के मोबाइल नंबर सर्विलांस पर लगाए गए हैं। 

चुनाव आचार संहिता लगते ही पुलिस की टीमें लगातार फुट पेट्रोलिंग कर रही हैं। पुराने चुनावों में माहौल बिगाड़ने वालों की भी तलाश की जा रही हैं। आखिर वर्तमान में वह कहां हैं, और क्या कर रहे हैं। हर चौराहे और मुख्य स्थानों पर सादी वर्दी में पुलिस कर्मियों की तैनाती कर दी गई है। जरा सी भी अराजकता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। 

अपर पुलिस आयुक्त कानून एवं व्यवस्था हरीश चन्दर ने सीसामऊ विधानसभा उपचुनाव के मद्देनजर कानून एवं शान्ति व्यवस्था को देखते हुए तलाक महल,जीआईसी, परेड रोड, यतीमखाना, रूपम चौराहा, हलीम कॉलेज चौराहा आदि स्थानों पर पैदल गस्त करते हुए मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। संबंधित को आवश्यक निर्देश दिए गए। इस दौरान पुलिस उपायुक्त सेन्ट्रल दिनेश त्रिपाठी, अपर पुलिस उपायुक्त सेन्ट्रल महेश कुमार, सहायक पुलिस आयुक्त सीसामऊ चित्रांशू गौतम मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- सांप्रदायिक हिंसा पर Kanpur से बहराइच पहुंची जमीअत उलमा की टीम, एकतरफा कार्रवाई का लगाया आरोप, पढ़ें पूरा मामला

 

संबंधित समाचार