कानपुर में फुटपाथ पर सो रहे दो मजदूरों को ट्रैक्टर ने कुचला, हादसे के बाद मची अफरातफरी, दोनों अस्पताल में भर्ती

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बेकनगंज थानाक्षेत्र की नई सड़क पर शुक्रवार रात हुआ हादसा

कानपुर, अमृत विचार। बेकनगंज थानाक्षेत्र में नई सड़क पर शुक्रवार देर रात अनियंत्रित ट्रैक्टर फुटपाथ पर सो रहे दो मजदूरों को कुचल दिया। हादसे में दोनों घायल हो गए। हादसा देख वहां पर अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने चालक की पिटाई करके सूचना पुलिस को दे दी। बेकनगंज पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल पहुंचवाया। जहां उनका इलाज चल रहा है। 

बेकनगंज इंस्पेक्टर मतीनखान ने बताया कि अंबेडकर नगर निवासी 40 वर्षीय पारस उर्फ अल्लू और 38 वर्षीय विजय कुमार दिहाड़ी मजदूरी करते हैं। दोनों नई सड़क पर फुटपाथ पर सोते हैं। शुक्रवार को भी खाना खाने के बाद सो गए थे। तभी रात करीब 11 बजे घंटाघर से परेड की ओर जा रहे अनियंत्रित ट्रैक्टर डिवाइडर पार करते हुए फुटपाथ पर सो रहे दो मजदूरों को कुचल दिया। 

आसपास के लोगों ने ट्रैक्टर चालक की को पकड़ कर उसकी पिटाई कर दी। हादसे के बाद मौके पर सैकड़ो लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने चालक को हिरासत में लेने के साथ ही घायल मजदूरों को उपचार के लिए उर्सला में भर्ती कराया। 

इसके साथ ही चालक को हिरासत में लिया गया है। चालक की पहचान आकिर उर्फ गुड्डू के रूप में हुई है। जिसे मेडिकल के लिए भेजा गया है। मेडिकल रिपोर्ट में चालक नशे में होने की बात सामने आई है। पुलिस ने मजदूरों के परिजनों को सूचना दे दी है।

ये भी पढ़ें- कानपुर में रिटायर्ड आर्मी जवान की मौत: नाले में पड़ा मिला शव, पूरे शरीर में मिले चोट के निशान, परिजन बोले- हत्या की गई

संबंधित समाचार