अमेठी: मृतक के घर पहुंचे राज्यमंत्री‚ पूर्वाचंल एक्सप्रेस के मिक्सर से हुई थी मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

दिलाया हर संभव मदद का भरोसा शुकुल बाजार, अमेठी। क्षेत्रीय विधायक एवं राज्यमंत्री सुरेश पासी मृतक शिव बरन ग्राम भट्ट मऊ के यहां पहुंचे। जहां मृतक के परिजनों को ढांढस बांधते हुए शोक संवेदना व्यक्त की और हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। राज्यमंत्री सुरेश पासी ने मृतक परिवार की हर संभव मदद की बात …

दिलाया हर संभव मदद का भरोसा

शुकुल बाजार, अमेठी। क्षेत्रीय विधायक एवं राज्यमंत्री सुरेश पासी मृतक शिव बरन ग्राम भट्ट मऊ के यहां पहुंचे। जहां मृतक के परिजनों को ढांढस बांधते हुए शोक संवेदना व्यक्त की और हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। राज्यमंत्री सुरेश पासी ने मृतक परिवार की हर संभव मदद की बात कही। राज्यमंत्री ने कहा शासन द्वारा मृतक के परिजनों को दुर्घटना बीमा का लाभ दिलाया जाएगा। वहीं प्रोजेक्ट पर काम कर रही संस्था द्वारा भी मृतक के परिजनों को सहायता राशि मिलेगी।

बताते चलें हाल ही में निर्माणाधीन सिक्स लाइन में काम कर रहे मिक्सर मशीन द्वारा दूधिया रामबरन की कुचलकर मौत हो गई थी। जिसके बाद आक्रोशित भीड़ ने प्लांट में आग लगा दी थी जिसमे कई वाहन, लैब और कई सामान जलकर खाक हो गए थे जिसमें गायत्री प्रोजेक्ट कंपनी का भी भारी नुकसान हुआ था। उसके बाद पुलिस ने कई अज्ञात के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया थाष। नुकसान का अलंकरण भी किया जा रहा है।

फिलहाल राज्यमंत्री के पहुंचने से मृतक परिवार ने राहत की सांस ली। वहीं राज्यमंत्री ने ग्राम सभा के प्रधान को भी निर्देशित करते हुए कहा कि मृतक परिवार को किसी प्रकार की दिक्कत न होने पाए। उन्होंने प्रधान से कहा मृतक परिवार की हर संभव मदद की जाए। साथ ही साथ उन्होंने कहा मृतक परिवार के ध्वस्त मकान को देखते हुए आवास के लिए भी व्यवस्था कराएंगे।

इस दौरान मौके पर मौजूद थाना अध्यक्ष बाजार शुकुल रविंद्र सिंह को निर्देशित करते हुए कहा कि गायत्री प्रोजेक्ट सहित आसपास गांव में भी शांति व्यवस्था और कानून व्यवस्था बहाल रखने के लिए पुलिस प्रशासन चुस्त-दुरुस्त रहना चाहिए किसी प्रकार की कोई अप्रिय घटना न घटने पाए। इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष गिरीश चंद्र शुक्ला सहित कई प्रबुद्ध जन मौजूद रहे।

संबंधित समाचार