गुजरात में मध्यम तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अहमदाबाद। गुजरात के दक्षिणी हिस्से में शनिवार दोपहर भूकंप के झटके महसूस किए गए। इसकी तीव्रता रिएक्टर पैमाने पर 4.3 मापी गयी। भूकंपीय अनुसंधान संस्थान (आईएसआर) के एक अधिकारी ने बताया कि दोपहर बाद 3 बजकर 39 मिनट पर मध्यम तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए। इसका केंद्र भरूच से 36 किलोमीटर दक्षिण …

अहमदाबाद। गुजरात के दक्षिणी हिस्से में शनिवार दोपहर भूकंप के झटके महसूस किए गए। इसकी तीव्रता रिएक्टर पैमाने पर 4.3 मापी गयी। भूकंपीय अनुसंधान संस्थान (आईएसआर) के एक अधिकारी ने बताया कि दोपहर बाद 3 बजकर 39 मिनट पर मध्यम तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए।

इसका केंद्र भरूच से 36 किलोमीटर दक्षिण पूर्व में स्थित था। आईएसआर ने बताया कि भूकंप के झटके सूरत जिले में भी महसूस किए गए। भूकंप की गहराई 5.9 किलोमीटर थी। भूकंप के कारण दहशत में आ गये। भरूच के आपदा प्रबंधन विभाग ने बताया कि प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार भूकंप से जान माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है ।

संबंधित समाचार