बुझ गई लालटेन, लटक गया हाथ और उखड़ गया लाल झंडा: भाजपा
पटना। भाजपा ने बिहार विधानसभा चुनाव में एक बार फिर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की सरकार बनने का दावा किया है। साथ ही विपक्षी राष्ट्रीय जनता दल, कांग्रेस और वामपंथी दलों के घोर हताशा में पहुंच जाने का दावा करते हुए कहा कि बिहार भाजपा के अध्यक्ष एवं सांसद डा. संजय जायसवाल ने शनिवार को कहा …
पटना। भाजपा ने बिहार विधानसभा चुनाव में एक बार फिर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की सरकार बनने का दावा किया है। साथ ही विपक्षी राष्ट्रीय जनता दल, कांग्रेस और वामपंथी दलों के घोर हताशा में पहुंच जाने का दावा करते हुए कहा कि बिहार भाजपा के अध्यक्ष एवं सांसद डा. संजय जायसवाल ने शनिवार को कहा कि अंतिम चरण के मतदान के बाद लालटेन बुझ गई, हाथ लटक गया और लाल झंडे उखड़ गए हैं।
उन्होंने कहा कि बिहार की जनता ने तीसरे चरण के मतदान में अपना अंतिम फैसला सुना दिया है। उन्होंने दावा किया कि बिहार में फिर राजग की सरकार ही बन रही है। विपक्षी दलों को राज्य के लोगों ने एक बार फिर नकार दिया है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि जंगलराज स्थापित करने की मानसिकता से विपक्षी दल उबर नहीं पाए। यही वजह है कि विपक्षी दलों ने इस चुनाव में भी उन्हीं लोगों को टिकट बेचा, जिसने 15 साल पहले राज्य में आतंक का राज कायम किया था। लेकिन, बिहार की जनता जागरूक है।
