BJP छोड़ कांग्रेस के पूर्व शहर अध्यक्ष दीपक त्रिवेदी बल्ली समेत सैकड़ों कार्यकर्ता Congress में शामिल, लखनऊ में हुई ज्वाइनिंग
कानपुर, अमृत विचार। लोकसभा चुनाव में पूर्व विधायक अजय कपूर के साथ भाजपा में शामिल हुए वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं ने मंगलवार को फिर कांग्रेस में वापसी की है। युवक कांग्रेस के पूर्व शहर अध्यक्ष दीपक त्रिवेदी बल्ली के नेतृत्व में दर्जनों भाजपाइयों को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने शामिल कराया।
शामिल होने वालों में कुछ पूर्व पदाधिकारी भी शामिल हैं। इस अवसर पर शहर अध्यक्ष नौशाद आलम मंसूरी और लोकसभा चुनाव के पूर्व प्रत्याशी आलोक मिश्रा, संजीव मिश्रा लखनऊ स्थित कांग्रेस भवन में खासतौर पर उपस्थित रहे। दीपक त्रिवेदी ने कहा कि भाजपा में जाना उनकी भूल थी। नये कार्यकर्ताओं का भाजपा में कोई सम्मान नहीं है।
किदवईनगर और गोविंदनगर विधानसभा क्षेत्र के रहने वाले ये सभी लोग पूर्व विधायक अजय कपूर के नेतृत्व में लोकसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुए थे। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने सभी को माला पहना, तिरंगा दुपट्टा ओढ़ाकर शामिल कराया। नौशाद आलम मंसूरी और आलोक मिश्रा ने इनका परिचय कराया।
इस मौके पर नौशाद ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की सदस्यता लेकर पार्टी को मजबूती देने का काम किया है। आने वाले 2027 के चुनाव में कांग्रेस के लोग यूपी की भाजपा की सरकार को उखाड़ फेंकने में महती भूमिका निभाएंगे। अजय राय ने उन्हें आगामी 2027 के विधान सभा चुनाव में कानपुर कांग्रेस की सभी सीटें जीतकर राहुल गांधी के हाथों को मजबूत कर कांग्रेस को आगे बढ़ाने का संकल्प दिलाया।
सदस्यता ग्रहण करने वालों में प्रमुख रूप से कानपुर युवक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष दीपक त्रिवेदी उर्फ बल्ली, महिला कांग्रेस दक्षिण की पूर्व अध्यक्ष पूजा भारद्वाज, बहन फाउंडेशन की संयोजक सीता अग्निहोत्री, दक्षिण कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अविनाश ठाकुर, आनंद शर्मा, दक्षिण कांग्रेस के पूर्व प्रवक्ता एडवोकेट विनय मिश्रा, नफीस उल्ला सिद्दीकी, अभिषेक मिश्रा, आशीष मिश्रा, राजेश पांडे, राधेश्याम तिवारी, विनय बाजपेई, राकेश गुप्ता, सुरेंद्र तिवारी ,राजकुमार तिवारी ,शशि सिंह, प्रियंका शर्मा अहमदी बेगम, मनोज तिवारी सहित करीब 150 लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।
ये भी पढ़ें- सपा विधायकों और नगर अध्यक्ष के बीच विवाद...सपा प्रमुख अखिलेश यादव के समक्ष हुई पेशी, लखनऊ कार्यालय में बैठक जारी
