परिवहन यात्रियों के लिए राहत,दिवाली पर रोडवेज बसों में एडवांस बुकिंग शुरू

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। दीपावली पर रोडवेज बसों में एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है। यात्री यूपीएसआरटीसी की वेबसाइट पर जाकर आसानी से टिकट बुक करा सकते हैं। दीपावली के मौके पर लखनऊ के आठ प्रमुख मार्गो पर 55-60 एसी बसें लगाई गई है। यात्री इन बसों में एडवांस अथवा तत्काल में सीब बुक करा सकते है। इनमें …

लखनऊ। दीपावली पर रोडवेज बसों में एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है। यात्री यूपीएसआरटीसी की वेबसाइट पर जाकर आसानी से टिकट बुक करा सकते हैं। दीपावली के मौके पर लखनऊ के आठ प्रमुख मार्गो पर 55-60 एसी बसें लगाई गई है। यात्री इन बसों में एडवांस अथवा तत्काल में सीब बुक करा सकते है।

इनमें लखनऊ से दिल्ली, देहरादून, हरिद्वार, आगरा, झांसी, प्रयागराज, कोटा, गोरखपुर व बलिया रूटों पर अतिरिक्त एसी बसें लगाई है। इनमें वोल्वो, स्कैनिया, एसी शताब्दी, एसी स्लीपर, महिला पिंक बस, एसी जनरथ बस व सस्से किराये की जनरथ बसें शामिल हैं। इस बार रोडवेज 12 से 21 नवंबर तक अतिरिक्त एसी व साधारण बसें चलाने जा रहा है। इस दौरान यात्रियों को दस दिनों तक बसों की सुविधाएं मिलेंगी।

संबंधित समाचार