बरेली: श्रमजीवी से कटे युवक के पैर, सुनाई पत्नी की बेवफाई की कहानी
बरेली, अमृत विचार। शुक्रवार रात जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर दो पर आ रही श्रमजीवी क्लोन ट्रेन से एक युवक के दोनों पैर कट गए। सूचना पर पहुंची जीआरपी ने जब युवक से पूछताछ की तो उसने अपनी पत्नी की बेवफाई की कहानी सुना डाली। आरपीएफ ने युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। पीड़ित …
बरेली, अमृत विचार। शुक्रवार रात जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर दो पर आ रही श्रमजीवी क्लोन ट्रेन से एक युवक के दोनों पैर कट गए। सूचना पर पहुंची जीआरपी ने जब युवक से पूछताछ की तो उसने अपनी पत्नी की बेवफाई की कहानी सुना डाली। आरपीएफ ने युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
पीड़ित पवन बदायूं में दातागंज के पलिया गांव का रहने वाला है। बीते कई वर्षों से बरेली के करगैना में रहता है। उसने अपनी पत्नी और बच्चों को छोड़ दिया है। जीआरपी इंस्पेक्टर विपिन सिंह राणा ने बताया कि पवन दिमागी तौर पर बीमार है। परिवार वालों का कहना है कि वह पूरी-पूरी रात इधर-उधर घूमता रहता है। कभी घर पहुंचता है तो कभी नहीं।
शनिवार रात वह घूमते-घूमते बरेली जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर दो पर पहुंच गया। उसी समय श्रमजीवी क्लोन ट्रेन आने का समय था। इस ट्रेन का ठहराव बरेली जंक्शन पर नहीं है। मगर ट्रेन की गति जैसे ही प्लेटफार्म नंबर दो पर कम हुई पवन ने उस पर चढ़ने की कोशिश की। जिससे उसका पैर फिसल गया और वह पटरियों पर आ गिरा। उसके दोनों पैर कट गए।
जीआरपी को सूचना मिलते ही आनन-फानन में एंबुलेंस को फोन किया। मगर वह भी आधे घंटे देरी से जंक्शन पहुंची। स्टेशन अधीक्षक के यहां से स्ट्रेचर मांगा गया मगर वह भी जल्दी नहीं मिला पाया। उसे भी ढूंढना पड़ा।
