देवा शरीफ मेला: सिर पर चादर और फूलों की डलिया, बाबा के दीवानों ने मांगी मुरादें

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

देवा/बाराबंकी, अमृत विचार। जो रब है वही राम का संदेश देने वाले प्रसिद्ध सूफी संत हजरत हाजी सैय्यद वारिस अली शाह के कुल शरीफ की रस्म बुधवार सुबह अदा की गई। इस दौरान कुल में भाग लेने के लिए देश के कोने कोने से हजारों अकीदत मंद यहाँ पहुचे थे। इस दौरान सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे।

हजरत हाजी सैय्यद वारिस अली शाह के पिता दादा मियां की याद मे लगने वाले एतिहासिक मेले के अवसर पर बुधवार की रात्रि भर सूफियाना कव्वाली के बाद या हक या वारिस के गगन भेदी नारों के बीच हजारों अकीदत मंदों की उपस्थिति में वारिस पाक का कुल शरीफ संपन्न हुआ। आस्ताना आलिया को खूबसूरत ढंग से सजाया गया था। पूरा आस्ताना परिसर दुधिया व रंग बिरंगी रौशनी में नहाया हुआ है। हर तरफ वारिस पाक के आशिकों का सैलाब उमड़ता हुआ दिखायी दिया।

सिर पर चादरें और फूलों की डलिया लिए वारिस पाक के दीवानों की फौज पूरी रात वारिस पाक के दरबार में हाजिरी देकर अपनी मुरादें मांगते रहे। इस दौरान भारी भीड़ के कारण लोगों को आस्ताना आलिया तक पहुंचाने में काफी समय लग रहा था। आस्ताना आलिया के समा खाना समेत दादा मियां की दरगाह के सज्जादा नशीन हाजी सैय्यद उसमान गनी शाह और दीगर समा खानों में देश के विभिन्न स्थानों के अलावा स्थानीय मशहूर कव्वालों ने सूफी संत की शान में जोरदार तरीके से सूफियाना कलाम पेश कर अकीदत मंदों को झूमने पर मजबूर कर दिया।

वारिस पाक के दीवानें पूरी रात जो जिस जगह पर था रौशनी में नहायी सरकार की दरगाह को निहारता रहा। कव्वालों के द्वारा वारिस पाक की शान में कलाम पेश करने का क्रम पूरी रात्रि जारी रहा इससे लाउड स्पीकरों की आवाज से पूरा कस्बा रात भर सूफियाना कलाम से गूँजता रहा।  

वहीं मेला कार्तिक में अकीदत मंदों के आने का क्रम कुल शरीफ संपन होने से पूर्व तक जारी रहा। बुधवार की सुबह जैसे ही 4 बज के 13 मिनट पर कुल शरीफ की रस्म अदा हुई। कुल शरीफ की रस्म अदा होने के साथ ही अकीदतमंदों ने दरबार वारिस पाक में हाजिरी दी और अपने घरों की ओर वापसी का क्रम शुरू कर दिया। वहीं सुरक्षा को लेकर पुलिसकर्मी मुस्तैदी से तैनात रहे।

ये भी पढ़ें-Hardoi News: हरदोई में क्षत-विक्षत अवस्था में मिला 11 वर्षीया छात्र का शव, 5 दिन से था लापता

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा
गोमती नदी में उतरकर किसानों का अनोखा प्रदर्शन, 40 मिनट तक पानी में खड़े रहे; प्रशासन को सौंपा 108 सूत्रीय ज्ञापन
Ken-Betwa Project: मध्य प्रदेश के अमित भटनागर ने खत्म किया 18 दिन बाद अपना अनशन, मां के कहने पर लिया फैसला; जानिए पूरा मामला
UP T20 League 2026: आज होगा मिनी ऑक्शन, 250 से ज्यादा खिलाड़ियों पर लगेगी बोली; नोएडा के पास सबसे बड़ा पर्स
श्रावण मास 2026: काशी में सुरक्षा का मेगा प्लान, वाराणसी 5 जोन और 15 सेक्टर में बंटेगा; 5,000 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात