आरटीओ कार्यालय के पास खुलेगा जनसुविधा केंद्र
लखनऊ। जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश की अध्यक्षता में शनिवार को आरटीओ (प्रशासन) रामफेर द्विवेदी के साथ बैठक हुई। स्मार्ट सिटी के तहत आयोजित बैठक में कई विभागों के अधिकारी मौजूद थे। इस दौरान परिवहन विभाग की समीक्षा करते हुए डीएम ने आवेदकों के हित में कई दिशा निर्देश दिए। जिसमें ट्रांसपोर्टनगर आरटीओ कार्यालय के पास जनसुविधा …
लखनऊ। जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश की अध्यक्षता में शनिवार को आरटीओ (प्रशासन) रामफेर द्विवेदी के साथ बैठक हुई। स्मार्ट सिटी के तहत आयोजित बैठक में कई विभागों के अधिकारी मौजूद थे। इस दौरान परिवहन विभाग की समीक्षा करते हुए डीएम ने आवेदकों के हित में कई दिशा निर्देश दिए। जिसमें ट्रांसपोर्टनगर आरटीओ कार्यालय के पास जनसुविधा केंद्र खोलने की बात कहीं। इसके अलावा बैठक में आरटीओ के अलावा अन्य विभागों के साथ समन्वय बनाकर काम को पूरा करने के लिए कहा है।
राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के टोल प्लाजों से ओवर लोड वाहनों की सूचना उपलब्ध कराये जाने के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों को निर्देशित किया है। परिवहन विभाग की समस्त आनलाइन सेवाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार कराने की बात कही है। जनपद के समस्त ब्लैक स्पॉट्स पर निगरानी रखने के साथ सुधार किया जाए। आगामी सड़क सुरक्षा सप्ताह के मद्देनजर प्रचार प्रसार शुरू किया जाए। वहीं परिवहन संबंधी कार्यो एवं लक्ष्य के मामले में 45 दिनों तक साप्ताहिक बैठक डीएल पर होगी।
