INDW vs NZW : भारतीय महिला टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले बल्लेबाजी का किया फैसला, इन दो खिलाड़ियों ने किया पदार्पण

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अहमदाबाद।  हरमनप्रीत कौर की गैरमौजूदगी में भारतीय महिला टीम की अगुवाई कर रही स्मृति मंधाना ने तीन मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला के पहले मुकाबले में गुरुवार को यहां टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। नियमित कप्तान हरमनप्रीत कौर चोट के कारण इस मैच को नहीं खेल रही हैं।

बीसीसीआई ने यहां जारी मेडिकल अपडेट में कहा,  हरमनप्रीत कौर चोटिल है और उन्हें पहले वनडे के लिए आराम दिया गया है। उनकी अनुपस्थिति में स्मृति मंधाना टीम का नेतृत्व करेंगी।’’ भारतीय टीम ने साइमा ठाकोर और तेजल हसबनिस को पदार्पण का मौका दिया है। 

ये भी पढे़ं : IND vs NZ 2nd Test : सुनील गावस्कर ने कहा- भारतीय टीम में तीन बदलाव थोड़ा घबराहट भरा फैसला लगा  

 

संबंधित समाचार