रायबरेली: पत्नी ने फांसी तो पति ने ट्रेन से कटकर दी जान, जांच में जुटी पुलिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली, अमृत विचार: लालगंज कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले एक गांव के रहने वाले दंपति ने आत्महत्या करके अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली है। बुधवार देर रात पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या की। वही पत्नी की मौत से आहत पति ने सुबह करीब पांच बजे ट्रेन कटकर जान दे दी। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

लालगंज कोतवाली क्षेत्र के सातनपुर के रहने वाले अनिल कुमार की पत्नी बाउवा ने बुधवार की देर फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला को समाप्त कर लिया। पत्नी की मौत से आहत पति अनिल कुमार पासी पुत्र रामप्रसाद ने बृहस्पतिवार सुबह करीब 05:30 बजे कानपुर प्रयागराज जाने वाली पैसेंजर ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर लिया है।

दोनों का 13 वर्ष पहले प्रेम विवाह हुआ था। दोनों के दो बच्चे है, जिनका रो-रोकर बुरा हाल है। एक साथ हुई दो मौतों से गांव में मातम पसरा हुआ है। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच में जुट गई है। कोतवाल संजय कुमार सिंह ने बताया मामला संज्ञान में है। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। कारण का पता लगाया जा रहा है।

ये भी पढ़ें- रायबरेली: हत्या के विरोध में हाइवे जाम करने वाले डेढ़ सौ लोगों पर मुकदमा दर्ज

संबंधित समाचार