जम्मू-कश्मीर: बारामूला में कोर्ट परिसर के अंदर विस्फोट, एक पुलिसकर्मी घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में एक अदालत के साक्ष्य कक्ष में विस्फोट होने से एक पुलिसकर्मी घायल हो गया। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। 

पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, "बृहस्पतिवार को बारामूला शहर में एक अदालत के 'मालखाना (साक्ष्य कक्ष)' के अंदर एक ग्रेनेड (एक मामले में सबूत के तौर पर एकत्र किया गया) फट गया।" उन्होंने बताया कि विस्फोट में एक पुलिसकर्मी घायल हो गया और उसे अस्पताल ले जाया गया। विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है। 

ये भी पढ़ें- UP News: योगी सरकार ने दी 7 लाख अभ्यर्थियों को नौकरी, सीएम बोले- योग्य और सक्षम अभ्यर्थियों का चयन नहीं हुआ तो तंत्र पैरालाइज हो जाएगा

संबंधित समाचार