जनप्रतिनिधियों ने ग्राम पंचायत और विकास अधिकारियों को वितरित किए नियुक्ति पत्र

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच, अमृत विचार। समाज कल्याण विभाग में ग्राम विकास अधिकारी के पद पर चयनित जनपद के 6 अभ्यर्थियों और पंचायतीराज विभाग में ग्राम पंचायत अधिकारी के पद पर चयनित 7 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दिया गया है। विकास भवन सभागार में आयोजित नियुक्ति-पत्र वितरण समारोह के दौरान यह नियुक्ति पत्र वितरित किये गये हैं।

एमएलसी पदमसेन चौधरी व डॉ. प्रज्ञा त्रिपाठी, विधायक नानपारा राम निवास वर्मा ने मुख्य विकास अधिकारी मुकेश चन्द्र के साथ नियुक्ति पत्र का वितरण किया। इस अवसर पर लोक भवन लखनऊ में आयोजित मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण भी किया गया। नियुक्ति-पत्र वितरण समारोह में ग्राम विकास अधिकारी के पद पर चयनित शुभम तिवारी, रामकिंकर तिवारी, कुंवर प्रताप सिंह, विवेक श्रीवास्तव, राम निवास राना, अमरेश कुमार पाण्डेय को नियुक्त पत्र प्रदान किया गया है। वहीं पंचायतीराज विभाग के नवनियुक्त ग्राम पंचायत अधिकारी विशाल सिंह पटेल, सौरभ गौतम, घनश्याम, दिकरव सिंह, श्यामजी ओझा,कृष्ण कुमार, कु. निधि सिंह को भी नियुक्ति पत्र देकर जनप्रतिनिधियों ने ईमानदारी से काम करने की बात कही। 

अधिकारी दो

इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी राज कुमार, जिला समाज कल्याण अधिकारी रमाशंकर, जिला समाज कल्याण अधिकारी (विकास) श्रद्धा पाण्डेय, सहायक प्रबन्धक देवव्रत शर्मा, सहायक विकास अधिकारी सुल्तान अहमद सिद्दीकी, वैदेही रमण वर्मा, ग्राम विकास अधिकारी आनन्द कुमार, अमित कुमार एवं पंचायतीराज विभाग के डीपीएम सुनील चौरसिया व अनूप कुमार मौर्य तथा नवनियुक्त कार्मिकों के परिजन मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें: राज्य कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ा, दिवाली से पहले मिल जायेगी बढ़ी सैलरी, पेंशनरों को होगा फायदा

संबंधित समाचार