कन्नौज में मच्छर अगरबत्ती बनाने के कारखाने में चार युवतियों की बिगड़ी हालत: दो की मौत व दो का कानपुर में चल रहा इलाज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कन्नौज, अमृत विचार। शहर स्थित फैक्ट्री में मच्छर अगरबत्ती निर्माण के दौरान चार महिलाओं की हालत खराब हो गई। दो की उपचार के दौरान मौत हो गई। दो को गंभीर हालत में कानपुर के किसी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी पर मालिक फैक्ट्री बंद कर फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। 

डीएम, एसपी ने फैक्ट्री व मृतकों के घर पहुंच कर घटना के संबंध में जानकारी ली। पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया। पुलिस फैक्ट्री मालिक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच करेगी। डीएम, एसपी ने  फैक्ट्री की जांच शुरू करा दी है। 

शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव चौकी मुस्तफाबाद में मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री है। इसमें करीव 50 से 60 मजदूर काम करते हैं। गुरुवार को शहर के मोहल्ला गदनपुर बड्डू की कई महिलाएं रोज की ही तरह अगरबत्ती निर्माण व पैकिंग करने के लिए फैक्ट्री गई थी। 

काम करने के दौरान शाम के समय इनमें से गौरी (22) पुत्री रामरतन कश्यप, प्रिया (23) पत्नी बिरजू दोहरे, दिव्या (23) पत्नी दीपक दोहरे व प्रीती की हालत खराब हो गई। सभी किसी तरह घर तो पहुंच गईं पर हालत गंभीर होती गई। इसके बाद चारों को निजी अस्पताल में रात के समय भर्ती कराया गया। उपचार के बाद भी हालत में सुधार न होने पर गौरी को कानपुर ले जाते समय जबकि प्रिया की घर में मौत हो गई। 

प्रीती व दिव्या को गंभीर हालत में परिजन कानपुर लेकर चले गये। वहां निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। दिव्या की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना की जानकारी पर मालिक आशू अग्निहोत्री फैक्ट्री में ताला डाल कर फरार हो गया। सुबह होने तक परिजन किसी भी तरह की कार्रवाई कराने से इंकार कर रहे थे। 

जानकारी पर डीएम शुभ्रांत कुमार शुक्ला, एसपी अमित कुमार आनन्द व सीओ सदर कमलेश कुमार पहले फैक्ट्री पहुंचे और इसके बाद मृतकों के परिजनों से मिलने गदनपुर बड्डू पहुंचे। अधिकारियों ने कोतवाली पुलिस से दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिये भिजवाया। एसपी ने बताया कि मौदत के मामले में मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस फैक्ट्री मालिक को तलाश कर रही है। संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें- कानपुर में सरसैया घाट से उठा नामांकन जुलूस: भाजपा प्रत्याशी सुरेश अवस्थी का जगह-जगह हुआ स्वागत, नसीम सोलंकी लाव-लश्कर के साथ पहुंची कलेक्ट्रेट

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सीतापुर में 7 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त, फर्जी मार्कशीट के आधार पर पाई थी नौकरी
गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता