Dog Attack In Unnao: पागल कुत्ते ने काटा...वृद्ध की इलाज के दौरान मौत
पागल कुत्ते के काटने से घायल वृद्ध की इलाज के दौरान हुई मौत
उन्नाव, अमृत विचार। दो माह पूर्व क्षेत्र के एक गांव निवासी बुजुर्ग को पागल कुत्ते ने काट लिया था। जिसका परिजन इलाज करा रहे थे। उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने कोतवाली में प्रार्थनापत्र देकर पोस्टमार्टम कराने की मांग की है।
बता दें कि हसनगंज कोतवाली क्षेत्र के कुबरी खेड़ा इस्माईलाबाद निवासी सुरेंद्र पुत्र देशराज ने कोतवाली में दिये प्रार्थनापत्र में बताया कि उसके 74 वर्षीय पिता देशराज पुत्र रामेश्वर को दो माह पूर्व पागल कुत्ते ने काट लिया था। जिनका इलाज वे करा रहे थे। लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। इसे लेकर कोतवाली प्रभारी चंद्रकांत मिश्र ने बताया कि पोस्टमार्टम कराने के लिए प्रार्थनापत्र आया था। जांच कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
ये भी पढ़ें- ‘प्रताप’ भवन को मीडिया म्यूजियम बनाएं, अमर शहीद गणेश शंकर विद्यार्थी जयंती आज, कानपुर इतिहास समिति सौंपेगी ज्ञापन
